21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर में खेत पर मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक ही परिवार से तीन लोगों की मौत से इलाके में फैली सनसनी

धौलपुर के सिकरौदा गांव में खेत पर चाचा और दो मासूम बच्चों के शव मिले। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
2 min read
Google source verification
dholpur incident

तीन लोगों के एक साथ शव मिलने पर लोग हुए एकत्रित

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आने से इलाके में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसर चाचा और उनके दो भतीजों के शव कंचनपुर थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव के पास खेतों में मिले। घटना की जानकारी सामने आते ही इलाक में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की मौत से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की।

एक दिन पहले घर से निकले थे तीनों

जानकारी के अनुसार, विष्णु अपने दो भतीजों के साथ बसेड़ी क्षेत्र के आकपुरा गांव से निकले थे। इसके बाद तीनों के बारे में परिजनों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। जब वे वापस नहीं लौटे तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच सिकरौदा गांव के पास खेतों में तीनों के शव मिलने की सूचना सामने आई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से परिजन और आसपास के लोग सन्न रह गए।

बहन से मिलने गया था विष्णु

परिजनों के मुताबिक, विष्णु अपने दोनों भतीजों को साथ लेकर अपनी बहन से मिलने गया था। जब काफी समय तक तीनों घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी जानकारी जुटानी शुरू की। जानकारी लेने के लिए परिवार वालों ने बहन के यहां फोन करके भी पता किया । वहां से जानकारी मिली कि विष्णु पहले ही वापस लौट चुका था। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने तीनों की तलाश शुरू कर दी। बाद में खेतों में शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस पहुंची मौके पर

तीनों के शव कंचनपुर थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव के पास खेतों में मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मनोहर लाल मीणा, कंचनपुर थाना प्रभारी और एएसआई फतेह सिंह भी वहां पहुंचे। पुलिस ने आसपास की परिस्थितियों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू की, ताकि पूरे घटनाक्रम को समझा जा सके।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल अधिकारी घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं और परिजनों से भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी।