21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के फ्लैट में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, शादीशुदा युवक के साथ रहती थी मोना, लिव-इन पार्टनर फरार

Jaipur Murder Case: रविवार रात किराए के फ्लैट में विवाद हुआ और सोमवार सुबह कमरे में महिला का शव मिला। पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव फ्लैट में मिलने से सनसनी फैल गई।
2 min read
Google source verification
Jaipur Woman Murder Case

महिला की हत्या के बाद लिव-इन पार्टनर फरार। फोटो: एआई

यपुर। रविवार रात किराए के फ्लैट में विवाद हुआ और सोमवार सुबह कमरे में महिला का शव मिला। पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव फ्लैट में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने किसी भारी वस्तु से वार कर की। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थानाधिकारी कविता यादव ने बताया कि भरतपुर निवासी मोना (35) पत्रकार कॉलोनी स्थित एक किराए के फ्लैट में भरतपुर निवासी युवराज के साथ रह रही थी। दोनों टिफिन सेंटर चलाकर गुजारा करते थे। युवराज शादीशुदा है, लेकिन पत्नी से अलग रहकर मोना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी दौरान युवराज ने मोना पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को फ्लैट में छोड़कर फरार हो गया।

सुबह कमरे में मिला शव

सोमवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति फ्लैट पर पहुंचा तो कमरे में मोना का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

आस-पास के लोगों ने बताया, आए दिन होता था झगड़ा

आस-पास रहने वाले लोगों के अनुसार, महिला और उसका लिव-इन पार्टनर काफी समय से फ्लैट में साथ रह रहे थे। दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। कई बार उनके बीच विवाद होने की आवाजें भी सुनाई देती थीं। महिला की मौत के बाद से उसका पार्टनर गायब है। पुलिस को आशंका है कि आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि, हत्या के कारणों का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

दोनों शादीशुदा और दोनों के दो-दो बच्चे

महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। सोसाइटी के लोगों के मुताबिक, उसका करीब आठ साल का बड़ा बेटा ननिहाल में रहता है, जबकि पांच साल का छोटा बेटा उसके साथ रहता था। वहीं, युवराज भी शादीशुदा है। उसकी पत्नी उससे अलग रहती है और उनके भी दो बच्चे हैं। पत्नी से अलग रहने के बाद युवराज महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग