डीग। जनूथर थाना क्षेत्र के गांव बड़ेसरा में प्रेम संबंध में बाधा बन रहे दो जुड़वां बच्चों की हत्या के बाद पूरा गांव स्तब्ध है। सभी की जुबां पर एक ही प्रश्न है कि अपने कलेजे के टुकड़ों को मौत के घाट उतारने से पहले मां के हाथ क्यों नहीं कांपे। 9 महीने पेट में रखने वाली मां ने ऐसा कदम कैसे उठाया होगा। मामले में मृतकों की मां प्रीति के गांव के ही राजेश से प्रेम संबंध की बात सामने आई है। राजेश की पत्नी का आठ-10 दिन पहले ही निधन हो गया था। पुलिस ने मृतक की मां को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रेमी राजेश, प्रीति के परिवार के ही कथित चाचा भूपेंद्र, पुनीत व नाबालिग बड़े पुत्र को भी हिरासत में लिया है।