थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, कुमकुम और योगेश के बीच अक्सर मनमुटाव होता रहता था। दोनों के बीच छोटे-मोटे विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।