21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: त्योहारी सीजन में खरीदारों को परेशानी से बचाने वाहनों की ‘नो एंट्री’

शहर में दीपावली त्योहार से पहले पुलिस ने यातायात पुलिस की मदद से शहर में मुख्य बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। शहर में अब पैलेस रोड से चूड़ी मार्केट से होते हुए अंदर पुरानी मंडी की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है।
2 min read
Google source verification
Dholpur news

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए चूड़ी मार्किट में वाहनों के लिए नो एंट्री बेरिकेटिंग लगाते पुलिस कर्मी

धौलपुर. दीपों के त्योहार से पहले पुलिस ने यातायात पुलिस की मदद से शहर में मुख्य बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। शहर में अब पैलेस रोड से चूड़ी मार्केट से होते हुए अंदर पुरानी मंडी की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। अब यह वाहन गांधी पार्क साइड वाले रास्ते से स्टेशन की तरफ निकल सकेंगे।

उधर, यातायात पुलिस ने भी गांधी पार्क वाली रोड पर जगह-जगह खड़े वाहन मालिकों को मंगलवार को सडक़ पर वाहन नहीं खड़ा करने की चेतावनी दी। यहां पर दिनभर कार इत्यादि वाहनों की पार्किंग रहती है जिससे यहां ट्रेफिक समस्या सामने आती है। टीई अशोक कुमार ने बताया कि सडक़ पर वाहन खड़े मिले तो फिर चालान कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह कुछ और मार्गों के लिए भी रूट तय किए जाएंगे, जिससे ग्राहक बिना किसी परेशानी के आसानी से खरीदारी कर सके।

चूड़ी मार्केट में करवाचौथ की भीड़...

महिलाओं के मुख्य त्योहार करवाचौथ के चलते शहर के चूड़ी मार्केट में काफी भीड़ रहती है। महिलाएं इस मार्केट के अलावा पुरानी सब्जी मंडी, बजाज खाना, लाल बाजार, संतर रोड, हरदेव नगर बाजार में खरीदारी करने पहुंचती है। विशेष चूड़ी मार्केट पैलेस रोड से आते समय पहला मार्केट है। जिससे यहां पर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले खरीदार भी पहुंचते हैं। इस मार्केट में पार्क की साइड से अस्थाई तौर पर दुकानें लगती हैं। पूर्व में कुछेक दुकानें पक्की भी थी, जिन्हें अतिक्रमण अभियान के दौरान हटा दिया गया था। जिसके बाद से यहां पर अब केवल त्रिपाल लगाकर महिला प्रसाधन की दुकानें सजती हैं।

गांधी पार्क रोड बनी पार्किंग...

शहर में कई जगहों पर लोग अपने वाहनों को खड़ा करके भूल जाते हैं। जबकि इन रास्तों से भारी ट्रेफिक निकलता है। गांधी पार्क वाली रोड पर तो दिनभर वाहन खड़े रहते हैं जिससे सामने से आने वाले वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह लाल बाजार में गलत तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। यहां भी जाम की समस्या रहती है। वहीं, पुराना डाकखाना चौराहे और आगे की तरफ भी वाहन सडक़ पर पार्क होने से समस्या रहती है।

- शहर में चूड़ी मार्केट की तरफ यातायात को त्योहार सीजन के चलते बड़े वाहनों की एंट्री के लिए बंद किया है। कार समेत अन्य लोडिंग वाहन अब गांधी पार्क की बगल वाली रोड से आ-जा सकेंगे। सडक़ों पर खड़े वाहनों के खिलाफ अब नियमित कार्रवाई की जाएगी।

- अशोक सिंह, यातायात प्रभारी धौलपुर शहर