26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: करवा चौथ की खरीदारी के चलते बाजार हुए गुलजार

करवा चौथ पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। करवा चौथ को लेकर महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार चूडिय़ा, बिंदी, मेहंदी कोर्न, कंगन और अन्य शृंगार सामग्री खरीद रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 26 Oct 2026, 6:47 PM IST

Dholpur news

बाजार में खरीदारी करती महिलाएं

धौलपुर. करवा चौथ आगामी 29 अक्टूबर को है और पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाएं सजने-संवरने और पूजा-अर्चना की तैयारियों में व्यस्त हैं। शहर के महिलाओं की खरीद का मुख्य बाजार चूड़ी मार्केट, हरदेव नगर, लाल बाजार, गायत्री मार्केट समेत अन्य बाजारों में महिलाओं की भीड़ होने लगी है।

करवाचौथ पर सोलह शृंगार को खास बनाने के लिए महिलाएं कपड़ों के साथ ज्वेलरी के डिजाइन और रंगों पर भी विशेष ध्यान दे रही हैं। शहर के बाजार में इस दफा आर्टिफिशियल ज्वेलरी के विभिन्न डिजाइन महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। कुंदन और पोल्की के हैवी सेट से लेकर अमेरिकन डायमंड, पर्ल और रंग-बिरंगे स्टोन वाली लाइटवेट ज्वेलरी तक की मांग दिख रही है। वहीं, लाल बाजार, संतर रोड व सराय के बाजार में महिलाएं अपनी साड़ी, लहंगे और अन्य पारंपरिक परिधानों के साथ मैचिंग ज्वेलरी पसंद कर रही हैं। यहां भी खूब भीड़ दिख रही है। महिलाओं की खरीदारी और त्योहारी सीजन को लेकर ट्रेफिक पुलिस ने भी यहां एक तरफा यातायात कर दिया है। चूड़ी मार्केट में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है।

बाजार में अब रेडीमेड छलनी खींच रही ध्यान

करवा चौथ को लेकर महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार चूडिय़ा, बिंदी, मेहंदी कोर्न, कंगन और अन्य शृंगार सामग्री खरीद रही हैं। इसके साथ ही करवा चौथ की पूजा के लिए करवा, पूजा की थाली, छलनी, दीपक और अन्य आवश्यक सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में सजी शृंगार सामग्री की दुकानें महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। पूजन की थाली से लेकर सजी हुई छलनी, आकर्षक दीपक और करवा तक महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। कहीं छलनी पर सुंदर सजावट की गई हैए तो कहीं रंग.बिरंगे करवा और डिजाइनर दीपक महिलाओं को लुभा रहे हैं। महिलाएं अपनी पसंद और पूजा की थाली के हिसाब से इनकी खरीदारी कर रही हैं।

मैचिंग के हिसाब से खरीदारी, लाल-मैरून पसंद

गायत्री मार्केट, चूड़ी बाजार, संतर रोड, पुराना शहर समेत अन्य बाजार में महिलाएं रंगों के हिसाब से ज्वेलरी पर खासा ध्यान दे रही हैं। लाल, मैरून और हरे रंग के परिधानों के साथ गोल्डन टच वाली ज्वेलरी पारंपरिक लुक दे रही है तो पेस्टल रंगों के कपड़ों के साथ पर्ल और सिल्वर टोन वाले सेट पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा चोकर, लंबे नेकलेस, झुमके, मांगटीका और मैचिंग चूडिय़ों के साथ महिलाएं भी लुक के हिसाब से पसंद कर रही हैं।

पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं व्रत

करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। महिलाएं दिनभर व्रत रखकर शाम को विधि.विधान से पूजा.अर्चना करती हैं और चंद्रमा के दर्शन कर अघ्र्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। इस पर्व पर सोलह शृंगार करने और पारंपरिक रीति.रिवाजों के साथ पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है।

ट्रेफिक पुलिस भी सतर्क, बेरीकेड्स लगाए

उधर, शहर के मुख्य बाजार चूड़ी मार्केट और पुरानी सब्जी मंडी होते हुए निहालेश्वर से लाल बाजार की तरफ इन दिनों भारी ट्रेफिक को लेकर निहालगंज व ट्रेफिक पुलि मुस्तैद है। बाजार में ट्रेफिक से अव्यवस्था न हो इसको लेकर यहां पर रूट डायवर्ट किया है। टीआई अशोक सिंह ने बताया कि चूड़ी मार्केट में चौपहिया वाहनों के घुसने पर रोक लगाई है। ये वाहन गांधी पार्क की तरफ से निकल सकेंगे। साथ ही पुराना डाकखाना की तरफ से आ रहे ट्रेफिक पर भी नजर रख रहे हैं, जिससे स्टेशन जाने वाले लोग परेशान न हो।