5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोज तिवारी का दावा- दुबई और नेपाल से आए फोन, मुझे मार डालने की धमकियां दीं

मनोज तिवारी का दावा, दुबई-नेपाल से आए जान से मारने की धमकी वाले फोन  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 23 Nov 2018, 2:53 PM IST

manoj tiwari

मनोज तिवारी का दावा- दुबई और नेपाल से आए फोन, मुझे मार डालने की धमकियां दीं

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें विदेश से आ रहे फोन से मिल रही है। यह दावा खुद मनोज तिवानी ने किया है। उनके मुताबिक, बीते बुधवार शाम को उन्हें धमकी भरे दो कॉल दुबई और नेपाल से आया थे। कॉल करने वाले ने उन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर से हमला कराने का आरोप लगाते हुए धमकियां दीं।

फोन करने वाले ने क्या कहा?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने बताया, 'मुझे दो अलग-अलग अंतरार्ष्ट्रीय नंबरों से फोन आया था। इस दौरान फोन करने वाले ने मुझे सीएम केजरीवाल पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। यही नहीं फोन करने वाले ने मुझे जान से मारने की धमकियां भी दी। मैंने इस बारे में पुलिस को बताया है और जल्द ही इस संबंध में शिकायत भी दूंगा।'

केजरीवाल पर हमला

गौरतलब है कि बीते 20 नवंबर को दिल्ली सचिवायल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अनिल कुमार शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने मिर्ची पाउडरि से हमला किया था। बता दें कि इस घटना को अंजाम देने से पहले अनिल ने केजरीवाल को एक कागज दिया और उनके पैर छूए थे। फिर इसके बाद उसने सीएम का चश्मा भी खींच था। वहीं, इस दौरान मची अफरा-तफरी में अरविंद केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया था। हांलाकि, घटना के तुरंत बाद हमला करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया था। वहीं, जब उससे पूछताछ में सामने आया कि वह सीएम केजरीवाल को गोली मारने आया था।