ये घटना एक वरिष्ठ पत्रकार असद अशरफ के साथ हुई। दरअसल वो ईद मिलन के बाद लोदी रोड से वापस आ रहे थे, जिसके लिए उन्होंने ओला कैब बुक की। पहले तो कैब करीब 15 मिनट देरी से आई, इसके बाद कुछ दूर चलने के बाद सुनसान जगह पर ड्राइवर ने अचानक गाड़ी रोक कर असद से उतरने को कहा। इसका कारण पूछने पर ड्राइवर ने कहा कि वह जामिया नगर नहीं जाएगा, उस इलाके (जामिया नगर) में बहुत अजीब लोग रहते हैं और वह बहुत गंदी जगह है, इसलिए वह अपनी गाड़ी लेकर वहां नहीं जाएगा। असद के गाड़ी से उतरने से इनकार किया तो ड्राइवर अपने साथियों को फोन कर वहां बुलाने लगा, जिसपर घबराकर असद कैब से उतर गए।