scriptदेह व्यापार के संदेह में 4 लड़कियों सहित 7 गिरफ्तार | Prostitution In Pushkar, Police Arrested 4 Girls In Night | Patrika News
क्राइम

देह व्यापार के संदेह में 4 लड़कियों सहित 7 गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस से पूछताछ में लड़कियां यह नहीं बता पाई हैं कि इन लड़कों से उनके क्या संबंध हैं

Oct 19, 2016 / 12:18 pm

Rakesh Mishra

Prostitution In Pushkar

Prostitution In Pushkar

पुष्कर। देह व्यापार के संदेह में पुष्कर पुलि ने चार लड़कियों और तीन लड़कों को पकड़ा है। पुलिस को देह व्यापार के लिए यहां आने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने बूढ़ा पुष्कर बाईपास पर इस सभी को दो कारों में संदिग्ध अवस्था में देख पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक चारों लड़कियों को होटलों में सप्लाई करने के लिए लाया गया था। पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर उनकी दोनों कार जब्त कर ली है।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। गिरफ्तार की गई लड़कियों में से एक नागौर और दिल्ली की रहने वाली है। वहीं दो अन्य लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं। फिलहाल पुलिस से पूछताछ में लड़कियां यह नहीं बता पाई हैं कि इन लड़कों से उनके क्या संबंध हैं।

पुलिस ने पुष्कर निवासी पिंटू उर्फ महेंद्र नाथ, इमरान मोहम्मद, परबतसर निवासी राजेंद्र माली को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दिल्ली, कोलकाता और परबतसर निवासी चार लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आ रहा है कि परबतसर की रहने वाली लड़की और वहीं का अधेड़ व्यक्ति दलाल की भूमिका में काम करते हैं।

Home / Crime / देह व्यापार के संदेह में 4 लड़कियों सहित 7 गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो