scriptतमिलनाडु: BJP ऑफिस के बाद अब RSS नेता के घर पर बम से हमला, क्या PFI पर NIA एक्शन का असर? | Tamilnadu Petrol Bomb Hurled on RSS Leader Seetharaman Residence at Channai | Patrika News

तमिलनाडु: BJP ऑफिस के बाद अब RSS नेता के घर पर बम से हमला, क्या PFI पर NIA एक्शन का असर?

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2022 01:22:25 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Petrol Bomb Attack on RSS Leader: तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह घटना हाल ही में पीएफआई के दफ्तरों पर एनआईए की चली छापेमारी के बाद बदले की कार्रवाई में की गई।

attack_on_rss_leader.jpg

Tamilnadu Petrol Bomb Hurled on RSS Leader Seetharaman Residence at Channai

Petrol Bomb Attack on RSS Leader: दक्षिण भारतीय राज्यों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और नेताओं पर हमले की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। अब ताजा मामला तमिनलाडु से सामने आया है। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया है। यह घटना शनिवार सुबह की है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

यह घटना तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास स्थित तांबरम के चितलापक्कम की है। चितलापक्कम निवासी RSS नेता सीतारामन के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक दो अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बम फेंककर हमलावर फरार हो गए हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चल रहा है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1573549810509963264?ref_src=twsrc%5Etfw


हमले के बारे में आरएसएस नेता सीतारमण ने बताया कि आज सुबह में चार बजे के करीब घर के बाहर जोर का धमाका हुआ। हमलोगों को लगा कि शॉर्ट सर्किट से शायद बिजली का कोई बोर्ड या डिवाइस ब्लास्ट कर गया है। लेकिन बाद में पता चला कि पेट्रोल बम से हमला किया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घर के साथ-साथ आस-पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1573559840823472130?ref_src=twsrc%5Etfw


इधर आरएसएस नेता के घर पर हमले को हाल में पीएफआई दफ्तरों पर एनआईए द्वारा की गई छापेमारी के विरोध में बदले की कार्रवाई माना जा रहा है। बता दें कि 22 सितंबर को NIA और ED ने देश के 15 राज्यों में स्थित PFI के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान जांच एजेंसियों ने PFI से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। कई जगह पीएफआई के दफ्तर भी सील किए गए। साथ ही दफ्तरों से आपत्तिजनक दस्तावेजों को भी जब्त किया गया था।

यह भी पढ़ें – NIA की छापेमारी के खिलाफ PFI का प्रदर्शन, कोयंबटूर में BJP दफ्तर पर बम से हमला

 


एनआईए की इस छापेमारी के खिलाफ PFI ने विरोध-प्रदर्शन किया था। केरल के साथ-साथ तमिलनाडु में हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ की गई थी। कई निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ हुआ था। कोयबंटूर में बीजेपी के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। अब चेन्नई में आरएसएस नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया है।

साथ ही पूछताछ में पीएम मोदी की रैली में उपद्रव फैलान की पीएफआई की साजिश का भी खुलासा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएफआई के निशाने पर बीजेपी, आरएसएस और सरकार से जुड़े लोग है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो