scriptरात में पुलिस की दो स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़ | UP Police encounter with Badmash in mathura latest news | Patrika News
मथुरा

रात में पुलिस की दो स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़

-मुठभेड के बाद दोनों बदमाशों को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली-थाना हाईवे और सदर थाना क्षेत्रों में फायरिंग, जिला अस्पताल में भर्ती

मथुराSep 07, 2019 / 08:24 pm

धीरेंद्र यादव

रात में पुलिस की दो स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़

रात में पुलिस की दो स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़

मथुरा। रात के समय पुलिस को दो स्थानों पर बदमाशों की फायरिंग का सामना करना पड़ा। थाना सदर बाजार और थाना हाईवे क्षेत्र में हुई मुठभेड के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही घटनाओं में बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वह घायल हो गये और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पहली मुठभेड़
मथुरा थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि न्यू हरियाणा का रहने वाला बदमाश जावेद किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर जावेद को पकड़ने का प्रयास किया तो जावेद ने पुलिस पर फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए जावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्यवाही में जावेद गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
दूसरी मुठभेड़
दूसरी मुठभेड़ की घटना थाना हाईवे क्षेत्र में हुई जहां बदमाशों ने हाईवे पुलिस पर फायर किया तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आजम को गिरफ्तार कर लिया। आजम पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों घायल बदमाशों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो