क्राइम

डोसे में नींद की गोली मिलाकर पति की हत्या, फिर बगल में सो गई महिला

पति की हत्या के बाद लाश के बगल में सो गई पत्नी
पड़ोसियों को सुबह उठकर सुनाया झूठा किस्सा
पुलिस ने महिला और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार

Oct 16, 2019 / 05:40 pm

Shivani Singh

नई दिल्ली। तमिलनाडु के पुझाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के पुझाल में एक महिला ने अपने पति को डोसे में नींद की गोली खिलाकर मार डाला। हैरानी की बात यह रही है कि हत्या करने के बाद महिला अपने पति के बगल में ही सो गई। सुबह उठ कर लोगों को बताया कि उसके पति की शराब पीने की वजह से मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें

असम में बेटे ने पिता का शव लेने से मना किया, कहा- पहले भारतीय नागरिक घोषित करें

मृतक का नाम सुरेश ( 26 ) है। उसकी शादी 23 वर्षिय अनुप्रिया से 2014 में हुई थी। उनका चार साल का बच्चा भी है। अनुप्रिया के पति पुझाल स्थित पुथागरम में मीट की दुकान पर काम करते थे। अनुप्रिया को भी हाल ही में कोलाथुर स्थित मेडिकल शॉप में नौकरी मिल गई थी। सुरेश को अनुप्रिया का फोन पर दिनभर बिजी रहना बिलकुल पसंद नहीं था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।

पुलिस के मुताबिक, सुरेश ने अपनी पत्नी से इस बारे में बात भी की थी। उसने सुप्रीया से कहा था कि उसे उसका देर रात में किसी को मैसेज भेजना बिलकूल अच्छा नहीं लगता। इसे लेकर सुरेश ने अनुप्रिया की पिटाई भी की थी। पुलिस ने बताया कि इस बात से अनुप्रिया के अंदर काफी गुस्सा था, उसने तय कर लिया था कि वह सुरेश की हत्या कर देगी।

इसके बाद अनुप्रिया ने अपने पति को मारने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने अपने दोस्त मुरासोली की मदद ली। मुरालोली महिला के घर के नजदीक ही रहता था। रविवार की रात उनसे अपने पति को खाने के लिए डोसा दिया। जिसमें उसेन नींद की गोलियां मिला ली। डोसा खाने के बाद सुरेश बेहोश हो गया। इसके बाद अनुप्रिया और उसके दोस्त ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

वहीं, मुरासोली के जाने के बाद महिला अपने मृत पति के बगल में ही सो गई। सुबह उठने पर उसने पड़ोसियों को बताया कि सुरेश की ज्यादा शराब पीने की वजह से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में खुलासा ही कि सुरेश की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें

अयोध्या विवाद: तय समय से पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी से पुछताछ तेज कर दी। सख्ती से पूछताछ के बाद अनुप्रिया ने दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की बात कबुल कर ली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Home / Crime / डोसे में नींद की गोली मिलाकर पति की हत्या, फिर बगल में सो गई महिला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.