scriptदेवर के साथ थे अवैध संबंध, पति ने पकड़ा रंगेहाथ, फिर हुआ खूनी खेल | wife murder husband with help of brother-in-law | Patrika News
क्राइम

देवर के साथ थे अवैध संबंध, पति ने पकड़ा रंगेहाथ, फिर हुआ खूनी खेल

पति ने अपनी बीवी को भाई के साथ रंगेहाथ पकड़ा।

नई दिल्लीNov 19, 2018 / 06:53 pm

Kaushlendra Pathak

murder

देवर के साथ थे अवैध संबंध, पति ने पकड़ा रंगेहाथ, फिर हुआ खूनी खेल

नई दिल्ली। बिहार से एक खौफनाक मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कटिहार जिले में अवैध संबंध के कारण एक महिला ने अपने पति की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पति ने पकड़ा था रंगेहाथ

घटना बावनगंज पंचायत की है। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले अशोक की शादी रोमा (काल्पनिक नाम) से हुई थी। अशोक का छोटा भाई बिजला भी साथ रहता था। इसी दौरान रोमा और बिजला के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। एक दिन अशोक ने रोमा और बिजला को रंगेहाथ पकड़ लिया। तब खुलासा हुआ कि काफी समय से दोनों के बीच अवैध संबंध था। अशोक ने इस रिश्ते का विरोध किया। लेकिन, मामला बिगड़ने लगा और तीनों के बीच आपस में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि रोमा और बिजला ने मिलकर अशोक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।
गांववालों ने दी पुलिस को जानकारी

वहीं, अशोक का पड़ोसी उसके घर पहुंचा तो उसकी डेड बॉडी देखकर हैरान रह गया। उसने गांववालों को इस बाबत जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गांव वाले इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। एसडीओपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी बिजला और उसकी भाभी के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने अवैध संबंध की बात को क़ुबूल किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Home / Crime / देवर के साथ थे अवैध संबंध, पति ने पकड़ा रंगेहाथ, फिर हुआ खूनी खेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो