scriptकांग्रेसियों ने बाइक रैली निकालकर किया विरोध | Congress protested by taking out bike rally | Patrika News
डबरा

कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकालकर किया विरोध

पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने दोपहर 2 बजे तक डबरा बंद कराया। इस दौरान रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिन लोगों ने दुकानों को खोल लिया था कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंद करवा दिया। बंद का नगर में मिला जुला असर देखने को मिला। बंद को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

डबराFeb 21, 2021 / 12:05 am

Vikash Tripathi

कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकालकर किया विरोध

कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकालकर किया विरोध

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को आधे दिन तक बाजार को बंद कराया। सुबह 8 बजे अग्रसेन चौराहे पर बंद कराने के लिए सभी कांग्रेसी एकत्रित हुए। इसके बाद बाइक रैली निकालकर शहर में भ्रमण किया, जो दुकानें खुलीं थीं उसे बंद कराया। कांग्रेस ने रैली निकालकर भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए और जनता से बंद रखे जाने की अपील की। अग्रसेन चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक सुरेश राजे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रंगनाथ तिवारी, सेवादल जिला प्रमुख संगठक महेन्द्र लाला चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष शहर जयप्रकाश शर्मा, वृंदावन कोरी, सूबेदार बिजोल, अशोक नगरिया, जीतू राजौरिया आदि शामिल थे।
नगर परिषद पिछोर में ब्लॉक अध्यक्ष वृंदावन बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराया। इस दौरान रैली निकाली गई। बंद कराने के बाद जैसे ही लोग बाजार से निकले कुछ समय बाद दुकानदारों ने दुकानें खोल दीं, हालांकि कुछ दुकानदारों ने पहले से सूचना पर अपनी दुकानें नहीं खोली। जिससे बंद का मिला जुला असर रहा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सफीक खान, मंडल अध्यक्ष अमित उल्ला, सपीक खान, नम्बरदार इमरन, शहीद खान, बंटी चौबे, खलील, बारिश खान, इकरार खान, नासिर आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Home / Dabra / कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकालकर किया विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो