scriptMP Election 2023 : हटा में 73.71 फीसदी वोटिंग, भाजपा का गढ़ बन चुकी सीट पर कांग्रेस खत्म करना चाहेगी हार का सूखा | Patrika News
दमोह

MP Election 2023 : हटा में 73.71 फीसदी वोटिंग, भाजपा का गढ़ बन चुकी सीट पर कांग्रेस खत्म करना चाहेगी हार का सूखा

MP Election 2023 : 1993 के बाद से इस सीट पर कांग्रेस हासिल नहीं कर पाई है जीत।

दमोहNov 18, 2023 / 10:05 pm

Shailendra Sharma

hatta.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 57 हटा दमोह जिले की एक अहम सीट है। एससी वर्ग के लिए आरक्षित हटा सीट पर 73.71% वोटिंग हुई है और मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है अब सभी को 3 दिसंबर का इंतजार है जब ईवीएम का पिटारा खुलेगा और प्रत्याशियों की किस्मत का खुलासा होगा। हटा सीट की बात करें तो एक तरफ जहां भाजपा की नजर लगातार छठवीं बार जीत दर्ज करने पर है तो वहीं बीते पांच बार से मिल रही हार का बदला कांग्रेस लेना चाहेगी। भाजपा ने हटा सीट पर सबसे आखिर में अपने उम्मीदवार का ऐलान किया था।

उमा खटीक (भाजपा) v/s प्रदीप खटीक
बीते चार चुनावों से हटा में जीत दर्ज कर भाजपा ने इस बार मौजूदा विधायक पीएल टंटवे की जगह उमा खटीक को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने प्रदीप खटीक पर भरोसा जताया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हटा सीट पर 35 हजार से अधिक कुर्मी बिरादरी के लोग रहते हैं। इनके अलावा 27 हजार से अधिक दलित बिरादरी के वोटर्स यहां पर हैं। लोधी और काछी पटेल भी बड़ी संख्या में हैं। यही नहीं ब्राह्मण और मुस्लिम वोटर्स की भी अच्छी संख्या है।


यह भी पढ़ें

MP Election 2023 : पिछले चार चुनावों में हर बार इस सीट पर जनता ने बदला है विधायक



हटा विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 45 हजार 451
पुरुष मतदाता – 1 लाख 17 हजार 526
महिला मतदाता – 1 लाख 27 हजार 924

पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत
साल 2018- 70.13%
साल 2013- 64.72%

हटा विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2018 – भाजपा के पीएल टंटवे कांग्रेस के हरीशंकर खटीक को 19 हजार 905 वोटों से हराया था।
साल 2013 – भाजपा की उमा देवी खटीक ने कांग्रेस के हरिशंकर खटीक को 2 हजार 852 वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें

MP Election 2023 : इस सीट पर एक भी चुनाव नहीं जीती है भाजपा, क्या इस बार खुलेगा जीत का खाता ?



Hindi News/ Damoh / MP Election 2023 : हटा में 73.71 फीसदी वोटिंग, भाजपा का गढ़ बन चुकी सीट पर कांग्रेस खत्म करना चाहेगी हार का सूखा

ट्रेंडिंग वीडियो