scriptवाहन चेकिंगः 100 से अधिक वाहन पकड़ाए, हजारों का जुर्माना वसूल | Bihar: Vehicle checking in Darbhanga | Patrika News
दरभंगा

वाहन चेकिंगः 100 से अधिक वाहन पकड़ाए, हजारों का जुर्माना वसूल

पुलिस ने करीब 100 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की और इनसे हजारों की कीमत में जुर्माना वसूल किया है…

दरभंगाAug 23, 2015 / 11:42 pm

श्रीबाबू गुप्ता

RTO Cheking

RTO Cheking

दरभंगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान के तहत वाहन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने करीब 100 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की और इनसे हजारों की कीमत में जुर्माना वसूल किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहरभर में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 118 वाहन जब्त कर उनसे 87 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान पूरे शहर में हड़कंप सा मच गया। वाहन चालक पुलिस से बचते हुए नजर भी आए।

एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। मकसद वाहन जांच अभियान के बहाने ही अपराधियों व आपराधिक वारदातों पर नकेल कसा जा सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो