दरभंगा

बिहार: बाढ़ के पानी में डूबने लगे सरकारी दफ्तर, पीड़ितों की मदद को आगे आएं विराट और अनुष्का

कोरोना महामारी की विभीषिका के बीच बाढ़ की विनाशलीला ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं (Virat And Anushka Will Help To Assam And Bihar Flood Victims) (Bihar News) (Bihar Flood) (Darbhanga News) (Bollywood News) (Virat And Anushka) (Bihar Flood) (Assam Flood)…

दरभंगाJul 30, 2020 / 06:34 pm

Prateek

बिहार: बाढ़ के पानी में डूबने लगे सरकारी दफ्तर, पीड़ितों की मदद को आगे आएं विराट और अनुष्का

प्रियरंजन भारती…
दरभंगा: बिहार में कोरोना महामारी की विभीषिका के बीच बाढ़ की विनाशलीला ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने बाढ़ के हालात पर तरस खाते हुए लोगों की मदद में आगे आने की पहल की है। बाढ़ के विकराल हो चुके स्वरूप से 12 जिलों की 40 लाख आबादी बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। दरभंगा रेडियो स्टेशन में पानी भर जाने के बाद प्रसारण रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें
सुशांत सुसाइड केस: इस केस के ऐसे 5 बड़े मोड, जिनकी वजह से ये मामला सुलझने की बजाय उलझ कर रह गया

बाढ़ में डूबा रेडियो स्टेशन

बागमती नदी के पानी से दरभंगा शहर की हालत खराब है। दरभंगा रेडियो स्टेशन में दो फीट पानी भर गया है। पानी भरते ही रेडियो का प्रसारण बंद कर दिया गया। इंजीनियर सारे उपकरणों के बचाव के उपायों में लग गए। बिहार में बागमती, गंडक, बूढ़ी गंडक, कोसी, लखनदेई समेत कई नदियों ने 12 जिलों में भारी तबाही मचा रखी है। 102 प्रखंडों की 901 पंचायतों की 38,47,531 आबादी बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ से अब तक अनेक मकान और मवेशी बह गए और बड़ी संख्या में लोग मौत के मुंह में समा गए हैं।

यह भी पढ़ें
देश में 150 दिन में ठीक हुए 10 लाख Corona Patients, 64.4 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

विराट-अनुष्का ने मदद की पहल की

 

क्रिकेट स्टार विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने ट्वीट कर बिहार में कोरोना महामारी के बीच बाढ़ से जारी तबाही पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावितों की मदद में आगे आने की पेशकश की है। दोनों ने ट्वीट कर कहा कि राहत पहुंचाने वाले लोगों को हर संभव मदद करूंगा। विराट और अनुष्का के अलावा भी कई नामी गिरामी हस्तियां बिहार के हालात पर तरस खाती आ रही हैं। बाढ़ के साथ बिहार में ठनका गिरने और कोरोना महामारी से अब तक सैंकड़ों जानें जा चुकी हैं और लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।


ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Home / Darbhanga / बिहार: बाढ़ के पानी में डूबने लगे सरकारी दफ्तर, पीड़ितों की मदद को आगे आएं विराट और अनुष्का

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.