scriptDulhan: शादी के लाल जोड़े में पुलिस थाने पहुंची दुल्हन तो हैरान रह गई पुलिस, ये है पूरा मामला | Lover groom did not come with wedding procession girlfriend kept waiting as bride | Patrika News
दतिया

Dulhan: शादी के लाल जोड़े में पुलिस थाने पहुंची दुल्हन तो हैरान रह गई पुलिस, ये है पूरा मामला

Dulhan: दुल्हन बनकर बारात का इंतजार करती रही प्रेमिका, बारात लेकर नहीं आया प्रेमी दूल्हा…धरी रह गईं शादी की तैयारियां

दतियाJun 02, 2024 / 10:08 pm

Shailendra Sharma

Lover groom did not come with wedding procession
Dulhan: दतिया में जब शादी के जोड़े में एक दुल्हन पुलिस थाने पहुंची तो पुलिसकर्मी उसे देखकर हैरान रह गए। थाने पहुंची दुल्हन ने अपने दूल्हे के खिलाफ रेप का आरोप दर्ज कराया है। पूरा मामला दतिया के भांडेर कस्बे का है। दुल्हन ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका पांच साल से लव अफेयर चल रहा था और प्रेमी से शादी भी तय हो गई थी लेकिन शादी की रात प्रेमी बारात लेकर नहीं आया और गायब हो गया। इस पूरे मामल में हैरानी की बात ये है कि लड़के और लड़की दोनों के परिजन शादी के लिए राजी थे और रिश्ता तय कर शादी की तारीख निकाली थी।
datia marriage news

शादी की रात ‘साजन’ ने दिया धोखा


मामला दतिया जिले के भांडेर कस्बे का है। भांडेर मैरिज गार्डन में लिधौरी की रहने वाली 26 साल की अदिति (बदला हुआ नाम) की शादी 21 मई को बिजनपुरा गांव के रहने वाले युवक के साथ होनी थी। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं, दुल्हन शादी के जोड़े में तैयार होकर अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी और उसके परिजन बारातियों के स्वागत की तैयारियों में लगे थे। लेकिन रात गुजर जाने के बाद भी दूल्हा बारात लेकर नहीं आया जिसके कारण सुबह दुल्हन खुद थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करा दी।
यह भी पढ़ें

ऐसा क्या हुआ कि ASI मैडम को लेकर फरार हो गया सिपाही, जोरों पर चर्चाएं

dulhan karti rahi intzar


5 साल से चल रहा था लव अफेयर


शिकायत दर्ज कराने पहुंची दुल्हन अदिति (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया है कि करीब 5 साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती आदित्य नाम के युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आदित्य ने अपना पता राजीव गांधी नगर जयपुर बताया था लेकिन बाद में दोस्ती प्यार में बदली और दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इसी दौरान अदिति को पता चला कि आदित्य का असली नाम अर्जुन दोहरे है और वो बिजनपुरा गांव का रहने वाला है। अर्जुन ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और खुद ही उसके घर आकर शादी का प्रस्ताव माता-पिता के सामने रखा था। जिसके बाद दोनों के परिवारवालों ने 21 मई को शादी की तारीख तय की थी। हल्दी, संगीत सहित सभी कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से हुए लेकिन शादी वाली रात अर्जुन धोखा दे गया। वो बारात लेकर नहीं आया और उसका व उसके परिजन सभी का फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
यह भी पढ़ें

शादी से पहले मंगेतर का टॉर्चर, सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई रह गया दंग


Hindi News/ Datia / Dulhan: शादी के लाल जोड़े में पुलिस थाने पहुंची दुल्हन तो हैरान रह गई पुलिस, ये है पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो