scriptशादी से पहले अनंत अंबानी ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन, अपने प्लेन से पहुंचे थे ग्वालियर, चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा | Mukesh ambani son Anant Ambani visited Pitambara Peeth before marriage | Patrika News
दतिया

शादी से पहले अनंत अंबानी ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन, अपने प्लेन से पहुंचे थे ग्वालियर, चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा

अनंत अंबानी यहां गहरे नीले रंग के कुर्तें और क्रीम कलर की धोती में आए और मां बगुलामुखी का दर्शन किया। उन्होंने पीताम्बरा पीठ मंदिर में करीब 20 मिनट का समय बिताया…..

दतियाApr 18, 2024 / 08:26 am

Ashtha Awasthi

Anant Ambani
दातिया। देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी शादी से पहले तांत्रिक शक्तिपीठ पीतांबरा माता के दर्शन के लिए दतिया पहुंचे। अनंत अंबानी काफी धार्मिक हैं। इससे पहले उनकी तिरुपति बालाजी, श्रीनाथ जी, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन की कई तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने गर्भगृह के साइड में खड़े होकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस के बाद धूमावती माता की आरती में शामिल हुए और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया।

वसुंधरा राजे सिंधिया से भी मिले

बुधवार को अनंत अंबानी मुंबई से अपने विमान से शाम करीब पौने 6 बजे ग्वालियर पहुंचे। यहां से सड़क के रास्ते करीब साढ़े 7 बजे दतिया पहुंचे। वे पश्चिम द्वार से मंदिर में दाखिल हुए और सीधे माता के दर्शन को पहुंचे। यहां गर्भगृह के साइड में मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें पूजन करवाया।
अनंत रात 8 बजे होने वाली धूमावती माता की आरती में शामिल हुए। माता के दर्शन के के बाद वे मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया से मिले और करीब 30 मिनट तक चर्चा की। इसके बाद पीतांबरा माता की आरती में शामिल हुए।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अंबानी के आने की सूचना मिलते ही पीठ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दतिया एसडीओपी प्रियंका मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी भी मंदिर पहुंचे। पुलिस के साथ अंबानी की प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के सदस्य भी एक घंटे पहले ही मंदिर पहुंच गए थे। उन्होंने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को देखा। वहीं, पीतांबरा मंदिर परिसर में आमजनों के आवाजाही करीब 1 घंटे तक रोक लगा दी गई।

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे

अनंत अंबानी जल्द ही (जुलाई के महीने में) राधिका मर्चेंट के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मार्च के महीने में उनकी शादी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर हुआ था जिसमें देश-विदेश की कई हस्तियां, कारोबारी, फिल्म स्टार, स्पोर्ट पर्सन, नेता इत्यादि शामिल हुए थे। वहीं अप्रैल के महीने में 10 तारीख को अनंत अंबानी ने जामनगर में ही अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था.

Home / Datia / शादी से पहले अनंत अंबानी ने किए पीताम्बरा पीठ के दर्शन, अपने प्लेन से पहुंचे थे ग्वालियर, चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो