scriptVIDEO: सड़क किनारे पड़ी मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोटों के निशान | Woman's body found on roadside | Patrika News
दतिया

VIDEO: सड़क किनारे पड़ी मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोटों के निशान

– अज्ञात महिला की लाश मिली – मौके पर पुलिस पहुंची

दतियाAug 23, 2020 / 12:50 pm

Ashtha Awasthi

दतिया। सड़क किनारे अचानक महिला की लाश (Woman dead body)मिलने से हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने महिला की लाश को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस (police) ने अपनी प्रारम्भिक जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का शव सड़के के किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था।

पुलिस को महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे इस बात की आशंका जताई जारी है कि महिला की हत्या की गई है। जांच पड़ताल में पता चला है कि महिला का नाम ममता प्रजापति है। इसी नाम से शव की शिनाख्त भी हुई है। घटना कोतवाली क्षेत्र के चिरईटोर के पास की बताई जा रही है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ये महिला जिगना की रहने वाली है लेकिन कई सालों से दतिया में ही रह रही थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना की जांच में पूरी तरह से जुटी हुई है।

Home / Datia / VIDEO: सड़क किनारे पड़ी मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोटों के निशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो