scriptकांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई | Bjp angryed on the Congress Government | Patrika News
दौसा

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दी गिरफ्तारियां

दौसाFeb 09, 2019 / 12:52 pm

Mahesh Jain

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई

दौसा. जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। इधर, एहतियात को देखते हुए पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी के नेतृत्व सर्किल सोमनाथ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए। यहां से वे रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। रैली में आगे-आगे पुलिस चल रही थी। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार किसानों, युवाओं व आमजन से झूठे वादे कर सत्ता हांसिल करने का आरोप लगाया है।
इस दौरान पूर्व मंत्री रामकिशोर मीना, पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा, पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी, रामबिलास डूंगरपुर, पूर्व जिलाध्यक्ष टीकमसिंह, अभयशंकर शर्मा, पूर्व चैयरमेन सुरेश घोषी, जिला प्रवक्ता दीपक जोशी, जिला महामंत्री आलोक जैन, लोकेश शर्मा, महेन्द्र तिवाड़ी, महेन्द्र सैंथल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी, मुरारी धौंकरिया, जेपी जैमन, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र मीना, एडवोकेट महावीर डोई, विक्रम डोई व लाखनसिंह, एडवोकेट राजेश शर्मा , भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मानोता व जिला महामंत्री पुष्पेन्द्रसिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर पुलिस प्रशासन की ओर से सीओ राजेन्द्र त्यागी के साथ कोतवालीथाना प्रभारी गणपतराम चौधरी, सदरथाना प्रभारी रामसिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौजूद था।
कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले यहां पर काफी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। कई कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जबरन प्रवेश करने का भी प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाहर निकाला।
हेलीपेड पर ले जाकर छोड़ा

जेलभरो आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं को जेल ले जाने के लिए बस में भरा गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हेलीपेड के समीप नाम पते लिख कर छोड़ दिया।

अतिक्रमण हटाया
महुवा ग्रामीण. नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। ईओ तेजराम मीना ने बताया कि अभियान के तहत भरतपुर रोड पर अस्थाई अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से हटाया एवं सामान को जब्त किया गया। लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई

Home / Dausa / कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो