दौसा

बदमाशों के हौसले बुलंद: दौड़ लगा रहे युवक को बाइक सवारों ने मारी गोली

महुवा थाना इलाके के भोपर साहपुर निवासी एक युवक को सोमवार शाम को दौड़ लगाते वक्त पीछे से अज्ञात बाइक सवारों ने गोली ( firing on young man in dausa ) मार दी। इससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। अचानका हुई इस वारदात ( dausa crime news ) के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

दौसाSep 10, 2019 / 12:37 am

abdul bari

महुवा.
महुवा थाना इलाके के भोपर साहपुर निवासी एक युवक को सोमवार शाम को दौड़ लगाते वक्त पीछे से अज्ञात बाइक सवारों ने गोली ( firing on young man in dausa ) मार दी। इससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। अचानका हुई इस वारदात ( dausa crime news ) के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
इस तरह बदमाशों ने अंजाम दी वारदात ( crime in dausa )

मामले में एएसआई ( dausa police ) भगवान सिंह ने बताया कि भोपर शाहपुर निवासी देशराज गुर्जर भोपुर से सांथा रोड पर अपने साथियों के साथ दौड़ लगा रहा था। इस दौरान पीछे से अज्ञात बाइक सवारों ने उसको गोली मार दी। गोली युवक के घुटने के पीछे की ओर लगी है, इससे वह वह घायल हो गया।
पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की


घायल को महुवा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इधर, गोली की सूचना के बाद महुवा थाना पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जगह – जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पता नहीं चल सका है।
यह खबरें भी पढ़ें…

कांगो फीवर को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश जारी, जानिए क्या हैं इस रोग के लक्षण


प्रेमी युगल को बंधक बनाकर गांव के लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने बचाया, सात के खिलाफ मामला दर्ज
हिरासत में मौत का मामला: समाप्त हुआ भाजपा का आंदोलन, पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.