प्रशासन की कार्यशैली पर उठते सवाल
रोक के बाद बजरी के वाहनों का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। इससे पुलिस, खनन सहित अन्य विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। बांदीकुई, बसवा और कोलवा पुलिस थानों व मुकरपुरा और गुढ़ाकटला पुलिस चौकी क्षेत्रों में बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक बेरोकटोक तेज रफ्तार के साथ सरपट दौड़ते हैं। इनसे आए दिन हाइवे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य रास्तों पर हादसे होते रहते हैं। दुपहिया वाहन चालकों को इन तेज रफ्तार चलते अवैध खनन सामग्री से भरे वाहनों से हमेशा भय बना रहता है। बार-बार अभियान के बावजूद अवैध वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही।