scriptबारिश के बाद बढ़ी यूरिया की मांग, कतारों में किसान | Urea demand increased after rain, farmers in queues | Patrika News
दौसा

बारिश के बाद बढ़ी यूरिया की मांग, कतारों में किसान

यूरिया खाद के लिए मारामारी

दौसाJan 15, 2022 / 10:03 am

Rajendra Jain

बारिश के बाद बढ़ी यूरिया की मांग, कतारों में किसान

दौसा. मानगंज में डीलर की दुकान पर यूरिया खाद के लिए कतार में खड़े किसान।

दौसा. पिछले दिनों हुई बारिश के कारण क्षेत्र में खड़ी फसलों में छिड़काव के लिए यूरिया की मांग एकाएक बढ़ गई है। गौरतलब है कि इस बार क्षेत्र में किसानों ने गेहूं व सरसों की तरफ अधिक रुझान दिखाया है। ऐसे में क्षेत्र में यूरिया खाद के लिए मारामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी के अनुसार सुबह मानगंज में डीलर के यहां यूरिया आने की सूचना मिलते ही किसानों की कतार लग गई। दोपहर तक किसान यूरिया लेने के लिए जमे रहे। किसानों ने बताया कि बारिश के बाद गेहूं में यूरिया देने से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद रहती है। इसके चलते यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है।
वहीं कृषि अधिकारी अशोक मीना ने बताया कि यूरिया की अब कोई खास मांग नहीं है। पछेती बुवाई करने वाले किसान यूरिया ले जा रहे हैं। बारिश के बाद फिर से यूरिया देने की भ्रांति बनी हुई है, जबकि इससे कोई खास असर नहीं होता है।
निगम कार्यालय से गायब हुआ पेड़़
बांदीकुई . शहर के ङ्क्षसकदरा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय से रातों रात एक ऐंडू का पेड़ जिसका वैज्ञानिक नाम एलियंथस एक्सल्सा गायब हो गया। दरअसल निगम कार्यालय परिसर म़े दफ्तर के पीछे यह पेड़़ मौजूद था। जिसको रातों रात अज्ञात लोग तने सहित काटकर उसकी लकडी़ को ले गए। इतना सब कुछ होने के बावजूद निगम के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। इस बात को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दे रहा कि ये हरा पेड़ किसने काटा है। इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
जंगल में मिला मृत जंगली जानवर
मेहंदीपुर बालाजी. कस्बे के मीन भगवान मंदिर के पीछे जंगल में अज्ञात कारणों से एक जंगली जानवर(हाइना) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे फोरेस्टर शुभम शर्मा ने मृत जंगली जानवर (हाइना) को उदयपुरा चिकित्सालय भिजवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद वन कर्मियों के सहयोग से मृत जंगली जानवर को वनपाल नाका मेहंदीपुर बालाजी ले जाकर दफना दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो