
देहरादून सिटी
बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व देहरादून के निरंजनपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में प्रबंधक अभिषेक राणा की पोस्टिंग हुई। बैंक रिकॉर्ड चेक करने पर उन्हें बड़ी गड़बड़ी की आशंका हुई।इस पर उन्होंने पूरे लेखा का ऑडिट कराया तो लोन खातों में एक करोड़ से अधिक के गबन का पता चला। उन्होंने पटेल नगर थाने में लोन गबन का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
अमित के स्थान पर ली थी नियुक्त
राणा से पूर्व इस बैंक में दिल्ली निवासी अमित सिंह प्रबंधक के पद पर तैनात था। उन्होंने एक करोड़ के गबन में अमित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।
दस्तावेज बगैर एक करोड़ का लोन
बताया जा रहा है कि तत्कालीन प्रबंधक अमित सिंह ने शिवानी पत्नी स्वप्निल कुमार व मनोहर सिंह पुत्र नाथीराम के नाम एक करोड़ एक लाख 50 हजार रुपए के दो अलग-अलग लोन जारी किए थे। इन दोनों ऋण खातों से संबंधित कोई भी दस्तावेज बैंक के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं कराया गया था। जांच में सामने आया कि अमित ने फर्जी और कूट रचित दस्तावेजों से दोनों खाते खुलवाकर इस घटना को अंजाम दिया था।
मुकदमा दर्ज होते ही फरार
मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही अमित सिंह फरार हो गया था। तमाम कोशिशों के बाद भी अमित सिंह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। इस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ एनबीडब्लू जारी कर दिया था। साथ ही उस पर दस हजार रुपये ईनाम भी घोषित हो चुका था।
दिल्ली स्थित घर से दबोचा
पुलिस लगातार अमित सिंह के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। देहरादून पुलिस ने दिल्ली में फील्डिंग सजाकर अमित सिंह को 266 ब्लॉक 12, त्रिलोकपुरी पटपड़गंज, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली स्थित उसके घर से दबोच लिया।
Published on:
02 Nov 2023 01:38 pm

बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
