बताया जा रहा है कि वह महिला लंबे समय से शराब की आदी हो गई थी। शराब की लत के कारण वह लगातार बुरी संगत में पड़ती गई। नशे की लत की मारी वह महिला अपने पांच साल के बच्चे का सही ढंग से ख्याल भी नहीं रख पा रही थी। इस पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे को ही बेचने का निर्णय ले लिया था। उसने बरेली के एक परिवार को अपना मासूम बेटा 50 हजार रुपये में बेचा है।
बताया जा रहा है कि उस महिला के पति की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। पति की मौत के बाद वह महिला गलत संगत में पड़ गई थी। उसके बाद से वह शराब की लती हो गई थी। दिन भर शराब के नशे में डूबी रहने वाली वह महिला अपने पांच साल के बेटे का ख्याल भी नहीं रख पा रही थी। इधर, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मुताबिक इस प्रकार के एक मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
शिमला बहादुर जनपद रोड क्षेत्र में एक किराए के घर पर रहने वाली उस महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। ये भी बताया जा रहा है कि दूसरी शादी का पति कोई काम नहीं करता था। इसके कारण उस महिला ने अपने बच्चों के लालन-पालन के लिए दिहाड़ी मजदूरी शुरू कर दी थी। इसी दौरान वह महिला गलत संगत में पड़कर शराब की आदी हो गई थी।