scriptराज्य के 11 जिलों में 27 नवंबर को बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल | Rain-hail alert in 11 districts of the state on November 27 | Patrika News
देहरादून

राज्य के 11 जिलों में 27 नवंबर को बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

उत्तराखंड में अगले सप्ताह मौसम करवट लेने वाला है। राज्य के 11 जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादूनNov 24, 2023 / 08:04 am

Naveen Bhatt

snowfall_in_uttarakhand.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

इस समय राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में गुनगुनी धूप काफी राहत दे रही है। हालांकि पहाड़ में सुबह शाम काफी ठंड पड़ रही है। सुबह चारों ओर पाले की चादर बिछने लगी है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के बाद पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है। इससे लोगों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ सकती है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 नवंबर को अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, चम्पावत और नैनीताल जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना भी जताई है।
तेजी से गिरेगा तापमान

विशेषज्ञों का कहना है कि 27 नवंबर को बारिश होने पर तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे पर्वतीय और मैदानी इलाकों में ठंड में काफी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इधर,माना जा रहा है कि बारिश लंबी खिंचने पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती हैै

Hindi News/ Dehradun / राज्य के 11 जिलों में 27 नवंबर को बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो