देवघर। रविवार की चोपामोड़ के पास सुबह ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार बिहार के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती भी शामिल है। यह हादसा झारखंड के देवघर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित चोपामोड़ के पास ही हुआ।
जानकारी के अनुसार हादसे में चालक सहित लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चालक को छोड़ सभी मृतक और घायल बिहार के मातिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सवज्ञा गांव के रहने वाले हैं।
आठ श्रद्धालु देवघर में बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण करने के बाद ऑटो से दुमका के जरमुंडी स्थित बासुकीनाथधाम जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चोपामोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटो को धक्का मार दिया। इससे ऑटो पर सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों को मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।