scriptलगातार झारखंड आ रही हैं श्रमिक स्पेशल फ्लाइट, 180 कामगर अंडमान से आएंगे रांची | Jharkhand News: 180 Migrant Labourers Coming By Flight From Port Blair | Patrika News
देवघर

लगातार झारखंड आ रही हैं श्रमिक स्पेशल फ्लाइट, 180 कामगर अंडमान से आएंगे रांची

Jharkhand News: देशभर में प्रवासी मजदूरों को घर लाने के झारखंड सरकार के प्रयास की सराहना हो रही (180 Migrant Labourers Coming By Flight From Port Blair) है…
 

देवघरMay 30, 2020 / 06:15 pm

Prateek

लगातार झारखंड आ रही हैं श्रमिक स्पेशल फ्लाइट, 180 कामगर अंडमान से रांची के लिए रवाना

लगातार झारखंड आ रही हैं श्रमिक स्पेशल फ्लाइट, 180 कामगर अंडमान से रांची के लिए रवाना

रांची,देवघर: Coronavirus की महामारी ने देश को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर संक्रमण के बढ़ते हुए मामले दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों के घर आने का सिलसिला, दोनों ही थम नहीं रहे हैं। देशभर में प्रवासी मजदूरों को घर लाने के झारखंड सरकार के प्रयास की सराहना हो रही है। अब तक दो विशेष विमानों से श्रमिकों को लाया जा चुका है। शनिवार को एक और श्रमिक विशेष फ्लाइट कामगारों को लेकर आ रही है।

 

Pulwama Car Bomb Case: हिज्बुल आतंकी ने दी थी विस्फोटक से लदी कार! पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

केंद्र शासित प्रदेश अंडमान—निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट से 180 झारखंडवासियों को लेकर विशेष विमान रवाना हो गया है। यह सभी मजदूर काम की तलाश में वहां गए थे। लॉकडाउन लगने के बाद उद्योग—धंधे बंद हो गए। इसके बाद इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

 

यह भी पढ़ें

मजदूरों के लिए फरिश्ता बने Sonu Sood को मदद करते देख बॉलीवुड एक्टर ने सरकार पर साधा निशाना.कही ये बड़ी बात


यह विमान देर शाम तक रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। बताया गया है कि इस पर 21 लाख रुपए खर्चा आया है। एयरपोर्ट पर सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी। खाना व जरुरत की सामग्री प्रदान करने के बाद प्रशासन द्वारा लगाई गई बसों के माध्यम से इन्हें गृह जिले में पहुंचाया जाएगा। सरकारी निर्देश के अनुसार अपने ही जिले में प्रवासी मजदूरों को तय अवधि के लिए क्वारंटाइन रहना होगा।

यह भी पढ़ें

सोनू सूद ने किया खुलासा, प्रवासियों को भेजने में एक बस पर होता है इतना खर्च, जानकर होश उड़ जाएंगे


गौरतलब है कि इससे पहले राज्य में दो फ्लाइट के जरिए लगभग 240 प्रवासी श्रमिकों को बाहरी राज्यों से झारखंड लाया जा चुका है। पहले फ्लाइट गुरुवार को 180 श्रमिकों से साथ मुंबई से रांची आई थी। इसके बाद शुक्रवार को 60 श्रमिकों को लेकर लद्दाख के लेह से विमान रांची पहुंचा था। घर लौटने पर श्रमिकों के चेहरों पर अलग ही खुशी दिखाई देती है। कई ऐसे मजदूर है जो आज से पहले फ्लाइट में बैठे भी नहीं थे। मुश्किल भरे समय में सरकारी सहयोग से उन्हें जब फ्लाइट से घर आने का मौका मिला तो उनकी बांछे खिल गई।

Home / Deoghar / लगातार झारखंड आ रही हैं श्रमिक स्पेशल फ्लाइट, 180 कामगर अंडमान से आएंगे रांची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो