scriptझारखंड के बड़े विभागों में कई पदाधिकारियों के पद खाली | vacancies in many bigg department of Jharkhand | Patrika News
देवघर

झारखंड के बड़े विभागों में कई पदाधिकारियों के पद खाली

झारखंड के कई बड़े सरकारी दफ्तरों
में बड़े पद खाली पड़े हुए हैं। विभाग में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों
की कमी के कारण आम लोगों और रैयतों को परेशानी हो रही है…

देवघरDec 06, 2016 / 07:56 pm

श्रीबाबू गुप्ता

meeting

meeting

देवघर। झारखंड के कई बड़े सरकारी दफ्तरों में बड़े पद खाली पड़े हुए हैं। विभाग में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी के कारण आम लोगों और रैयतों को परेशानी हो रही है। सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए जल्द ही राज्य कर्मचारी चयन अयोग से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

जानकारी के अनुसार आम जनता एवं रैयतों से जुड़े राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पदाधिकारियों के 171 पद रिक्त हैं। सर्वे से जुड़े बंदोबस्त कार्यालयों में कर्मचारियों के 1354 पद खाली हैं। बंदोबस्त कार्यालयों में प्रधान लिपिक, आशुलिपिक, टंकक समेत कई पद खाली पड़े हुए हैं।

बता दें कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने पदाधिकारियों के रिक्त पदों की सूचना कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को दे दी है। इसी तरह बंदोबस्त कार्यालयों में खाली पदों की सूची राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जा रही है। विभाग में अंचल पदाधिकारियों के 130 पद, जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) के 23 पद और जिला भू अर्जन पदाधिकारी के 18 पद खाली हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो