scriptनप अध्यक्ष चुनाव: क्रॉस वोटिंग से भौंरासा में भाजपा, सतवास में कांग्रेस का बिगड़ा खेल, बागली में पूर्व मंत्री जोशी के खिलाफ नारेबाजी | dewas political news | Patrika News
देवास

नप अध्यक्ष चुनाव: क्रॉस वोटिंग से भौंरासा में भाजपा, सतवास में कांग्रेस का बिगड़ा खेल, बागली में पूर्व मंत्री जोशी के खिलाफ नारेबाजी

-भौंरासा में कांग्रेस के प्रत्याशी ने नाम ले लिया था वापस, सतवास में कांग्रेस के 6 वोट थे, मिले सिर्फ चार वोट

देवासAug 08, 2022 / 09:12 pm

Satyendra Singh Rathore

नप अध्यक्ष चुनाव: क्रॉस वोटिंग से भौंरासा में भाजपा, सतवास में कांग्रेस का बिगड़ा खेल, बागली में पूर्व मंत्री जोशी के खिलाफ नारेबाजी

नप अध्यक्ष चुनाव: क्रॉस वोटिंग से भौंरासा में भाजपा, सतवास में कांग्रेस का बिगड़ा खेल, बागली में पूर्व मंत्री जोशी के खिलाफ नारेबाजी

देवास/भौंरासा/सतवास.
जिले की 13 नगर परिषदों में से 9 के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को चल रही है। इनमें से अधिकांश में भाजपा के अध्यक्ष बनने के आसार थे लेकिन भौंरासा नगर परिषद में खेल हो गया। यहां भाजपा से बागी हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी ने कांग्रेस के समर्थन से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को पटकनी दे दी। 15 में से भाजपा ने 8 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते थे, 6 कांग्रेस व एक पर निर्दलीय की जीत हुई थी। इस तरह यदि भाजपा एकमत होकर चुनाव लड़ती तो उसका अध्यक्ष बनना तय था। उधर सतवास में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई है, यहां पार्टी के 6 पार्षद थे लेकिन वोट चार ही मिले हैं।
भौंरासा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से मनीष यादव अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए थे। उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने संजय जोशी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस से सीमा राजेंद्र यादव ने नामांकन किया था लेकिन बाद में जोशी के समर्थन में नाम वापस ले लिया था। मतदान में जोशी को 9 मत मिले जबकि भाजपा के यादव को मात्र 6 मतों से संतोष करना पड़ा। भाजपा के 7 में से एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की। बताया जा रहा है कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के नाम से कई नेता संतुष्ट नहीं थे। जोशी एक बार पूर्व में स्वयं, एक बार उनकी पत्नी नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार उनके परिवार को तीसरी बार अध्यक्ष का पद मिला है। सतवास में भाजपा के प्रत्याशी जयनारायण यादव ने 11 मत हासिल किए जबकि भाजपा के यहां 7 पार्षद ही थे। उधर बागली में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सीमा कमल यादव ने जीत हासिल की। वहीं भाजपा से बागी होकर कल्पना अमोल राठौर ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया, इस तरह यहां निर्विरोध चुनाव नहीं हो पाया, हालांकि भाजपा ने जीत हासिल की लेकिन पूर्व मंत्री दीपक जोशी के समर्थक राठौर की ओर से नामांकन दाखिल करने के विरोध में भाजपा विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे ने समर्थकों के साथ दीपक जोशी हाय-हाय के नारे लगाए।

Home / Dewas / नप अध्यक्ष चुनाव: क्रॉस वोटिंग से भौंरासा में भाजपा, सतवास में कांग्रेस का बिगड़ा खेल, बागली में पूर्व मंत्री जोशी के खिलाफ नारेबाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो