scriptAlert: 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है ठंडी हवा, आगे भी शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं | Alert: Cold wave moving speed 14 km per hour Weather department warn | Patrika News
धमतरी

Alert: 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है ठंडी हवा, आगे भी शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं

बंगाल की खाड़ी मेंं बने दाब के क्षेत्र और हिमालय की तराई में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत की ओर से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ठंडी हवाएं चल रही है।

धमतरीJan 01, 2020 / 12:32 pm

Bhawna Chaudhary

Alert: 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है ठंडी हवा, आगे भी शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं

Alert: 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है ठंडी हवा, आगे भी शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं

धमतरी. उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते जिले में शीतलहर का कहर जारी है।उल्लेखनीय है कि बंगाल की खाड़ी मेंं बने दाब के क्षेत्र और हिमालय की तराई में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत की ओर से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ठंडी हवाएं चल रही है।

पिछले एक सप्ताह से शीतलहर चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन और रात के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालाकिं दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए धूप भी खिली। इसके बाद फिर से बादल छाए रहे। इस तरह दिनभर आसमान और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। उधर शीतलहर चलने से मौसम काफी ठंडा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेट तथा रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया है।

सर्द मौसम होने से इसका सीधा असर बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पड़ रहा है। ठंड बढऩे के साथ ही बुजुर्ग जहां श्वास और दमा की बीमारी से परेशान हो रहे हैं, वहीं बच्चे सदी, खांसी और निमोनिया से पीड़त हो रहे हैं।सूत्रों की मानेंं तो पिछले 8 दिनों में जिला अस्पताल में गठिया वात से पीडि़त करीब 450 मरीजों की जांच की गई है। इसके अलावा बच्चों का भी जांच किया जा रहा है।

दिनांकदिनरात
23 दिसंंबर20 डिग्री7 डिग्री
24 दिसंंबर22 डिग्री9 डिग्री
25 दिसंंबर24 डिग्री12 डिग्री
26 दिसंंबर23 डिग्री14 डिग्री
27 दिसंंबर23 डिग्री15 डिग्री
28 दिसंंबर23 डिग्री13 डिग्री
29 दिसंंबर23 डिग्री11 डिग्री
30 दिसंंबर23 डिग्री10 डिग्री
31 दिसंंबर24 डिग्री14 डिग्री

Home / Dhamtari / Alert: 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है ठंडी हवा, आगे भी शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो