scriptधमतरी के कई गांवों में 50 से ज्यादा हाथियों ने डाला डेरा, फैली दहशत, वन विभाग अलर्ट | More than 50 elephants camped in many villages of Dhamtari, panic spread, forest department on alert | Patrika News
धमतरी

धमतरी के कई गांवों में 50 से ज्यादा हाथियों ने डाला डेरा, फैली दहशत, वन विभाग अलर्ट

CG Elephant terror: हाथियों ने ग्राम फरसिया में किसानों के खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद आगे बढ़ गया। जबकि दूसरा दल वनकक्ष क्रमांक 338 में विचरण कर रहा है

धमतरीApr 30, 2024 / 07:57 am

चंदू निर्मलकर

Elephant terror news, Elephant news, Elephant in dhamtari news, dhamtari news, dhamtari hindi news, dhamtari Latest news, cg news, cg hindi news, cg crime news
Elephant terror in CG: सिकासेर हाथियों का झुंड अब दो दलों में बंट गया है। वनकक्ष क्रमांक 349 परिसर में विचरण कर रहे हाथियों ने ग्राम फरसिया में किसानों के खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद आगे बढ़ गया। जबकि दूसरा दल वनकक्ष क्रमांक 338 में विचरण कर रहा है। हाथियों ने जिस तरह से फसल को नुकसान पहुंचाया है, उससे ग्रामीणों में दहशत है।
उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, वैसे ही हाथियों का दल अब वापस टाइगर रिजर्व के घने जंगलों की ओर लौट रहा है। सिकासेर दल में करीब 50 से ज्यादा हाथी हैं, जो दुगली रेंज से निकलने के बाद अब दो दलों में बंट गए हैं। रविवार को दोपहर 3 बजे हाथियों का एक दल उत्तर तुमबहरा के जंगल में विचरण करने देखे गए।
नगरी परिक्षेत्र के सहायक परिक्षेत्र तुमबहरा के वनकक्ष क्रमांक 349 में विचरण कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस दल में 25 से 28 हाथी हैं जो फरसिया में धान की फसलों को रौंदते हुए आगे बढ़े। एक साथ इतने सारे हाथियों के खेतों में घुसने से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हाथियों के झुंड के आगे बढ़ते ही वन विभाग ने आसपास के गांव तुमबहरा, चारगांव, मटियाबाहरा, भैंसामुड़ा, गजकन्हार, बिलभदर, डोंगरडूला, कल्लेमेटा, और फरसिया को अलर्ट कर दिया गया है।

Home / Dhamtari / धमतरी के कई गांवों में 50 से ज्यादा हाथियों ने डाला डेरा, फैली दहशत, वन विभाग अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो