दरअसल हुआ यूं कि ईस्ट बसुरिया क्षेत्र निवासी प्रेमी, निचितपुर इलाके में रहने वाली प्रेमिका से मिलने पहुंचा। जाहिर सी बात है कि लॉकडाउन के बीच जब सब कुछ बंद था तो दोनों का मिलना भी नहीं हुआ था। लड़का अपने दोस्त की पिकअप वैन से रवाना हुआ था। प्रेमी से मिलने को आतुर प्रेमिका साइकिल से निचितपुर-हरिणा सड़क पर मिलने पहुंची। दोनों में से कोई अपने साथ जहर भी लेकर आया था। यह बात अब तक साफ नहीं हो पाई है। जैसे ही दोनों एक—दूसरे से मिले उनके बीच कुछ विवाद हो गया। दोनों ने तुरंत जहर गटक लिया।
प्रेमी के साथ आए दोस्त ने जैसे ही यह सब देखा उसके होश उड़ गए। लेकिन इस दोस्त ने यहां मसीहा की भूमिका निभाई है। वह दोनों को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गया। लड़की की साइकिल और जहर की डिब्बी वहीं पड़ी रही। सरायढेला के प्राइवेट अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।
पूलिस के जरिए सूचना पाकर युवती के परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल दोनों की जान खतरे से बाहर है। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया था पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है।