सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह: पति—पत्नी के बीच अक्सर झगड़े की ख़बरें अक्सर आती रहती है। यह एक स्वाभाविक घटना है, आम बोलचाल में कहते भी है कि 'घर में दो बर्तन रहेंगे तो खनकेंगे भी'। लेकिन इस झगड़े का हल आपस में ही कर लिया जाए तो सही है नहीं तो गंभीर अंजाम भुगतने पड़ते हैं। ऐसा ही हुआ 28 वर्षीय धोबा हो के साथ, पत्नी से झगड़ा करने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी जान ले ली।