scriptElection Results : धार में भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार 1 लाख 53 हजार वोट से जीते | dhar election 2019 winner | Patrika News
धार

Election Results : धार में भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार 1 लाख 53 हजार वोट से जीते

धार संसदीय सीट पर अनुभवी बनाम युवा चेहरे की लड़ाई भी मोदी की लहर में आगे बढ़ी।

धारMay 23, 2019 / 06:07 pm

हुसैन अली

dhar

Election Results : धार में भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार 1 लाख 53 हजार वोट से जीते

इंदौर. धार संसदीय सीट पर अनुभवी बनाम युवा चेहरे की लड़ाई भी मोदी की लहर में आगे बढ़ी। भाजपा के प्रत्याशी छतरसिंह दरबार तीसरी बार संसद पहुंचने के रास्ते पर अग्रसर दिख रहे थे और आखिरकार उन्होंने 1 लाख 53 हजार 839 वोट जीत दर्ज कर ली। छतरसिंह दरबार को 7 लाख 16हजार 309 वोट तो कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल को 5 लाख 62 हजार 470 वोट मिले हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। क्षेत्र की आठ में से 6 विधानसभा में कांग्रेस के विधायक होने के बावजूद केवल कुक्षी और गंधवानी में ही कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल को भाजपा से ज्यादा वोट मिल पाए हैं। शेष सभी क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार मजबूत बने रहे। पहले राउंड में भाजपा 3477 तथा दूसरे राउंड में 5707 मतों से आगे रही। मंत्री उमंग सिंगार के विधानसभा क्षेत्र गंधवानी, विधायक डॉ. हीरा अलावा के क्षेत्र मनावर, विधायक पाचीलाल मेडा के क्षेत्र धरमपुरी में कांग्रेस बहुत पीछे चल रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल अपने ही विधानसभा क्षेत्र बदनावर में पीछे चल रहे थे। गौरतलब है कि करीब तीन बजे तक मतगणना में भाजपा के छतर सिंह दरबार को 625947 तथा कांग्रेस के दिनेश 487243 मत प्राप्त हुए थे। इस लिहाज से दरबार 138704 मतों से आगे चल रहे थे।
अब तक 7 लोग बन चुके हैं सांसद

धार लोकसभा सीट पर पहली बार 1967 में लोकसभा चुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनसंघ के भारत सिंह को जीत मिली थी। अगले तीन चुनावों में भी धार लोकसभा सीट से भारत सिंह ही सांसद चुने गए, लेकिन 1980 में फतेहभानु सिंह, 1984 में प्रताप सिंह बघेल, 1989 में सुरजभानु सोलंकी और 1991 में भी सुरजभानु सोलंकी ने यहां कांग्रेस को जीत दिलाई। वहीं 1996 में धार लोकसभा सीट पर भाजपा के छतरसिंह दरबार को जीत मिली, लेकिन इसके अगले ही चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस ने वापसी की। 1998 के बाद 1999 में भी कांग्रेस के गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी को जीत हासिल हुई। 2004 में भाजपा के छतरसिंह दरबार ने धार लोकसभा सीट को फिर अपने खाते में किया। 2009 में कांग्रेस के गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी ने जीत हासिल की। 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने अपना फैसला बदला और भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर को प्रतिनिधि चुनकर संसद भेजा।

Home / Dhar / Election Results : धार में भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार 1 लाख 53 हजार वोट से जीते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो