scriptVIDEO कंट्रोल रूम में शुरू हुआ पहला महिला थाना, पहला अपराध भी दर्ज | First women police station started | Patrika News
धार

VIDEO कंट्रोल रूम में शुरू हुआ पहला महिला थाना, पहला अपराध भी दर्ज

– नानूराम वर्मा होंगे पहले प्रभारी, एसपी आदित्यप्रताप सिंह ने किया उद््घाटन

धारJul 01, 2021 / 08:31 pm

Amit S mandloi

VIDEO कंट्रोल रूम में शुरू हुआ पहला महिला थाना, पहला अपराध भी दर्ज

VIDEO कंट्रोल रूम में शुरू हुआ पहला महिला थाना, पहला अपराध भी दर्ज

धार. जिले का पहला महिला थाना कंट्रोल रूम में गुरुवार को शुरू हुआ। जिलें में समस्त थानों पर महिला डेस्क पहले से संचालित हो रही है। जिस पर महिला संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। महिला संबंधित अपराधों के लिए महिला थाना को नोडल थाना बनाया है। उम्मीद है कि इससे अपराधों पर अंकुश लगेगा।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने महिला थाने का उद्घाटन किया। इस दौरान एएसपी देवेंद्र पाटीदार, सीएसपी देवेंद्रसिंह धुर्वे, डीएसपी सुश्री यशस्वी शिंदे, डीएसपी अजाक नीलेश्वरी डावर, आरआइ अरविंद डांगी, टीआइ कोतवाली कमलसिंह पंवार, साइबर क्राइम ब्रांच प्रभारी संतोष कुमार पांडे उपस्थित थे। महिला थाना प्रभारी नानूराम वर्मा को बनाया गया है। इसके साथ एसआइ हिना जोशी, प्रधान आरक्षक ममता, रतन कटारा, आरक्षक सुनील यादव, महेंद्र, महिला आरक्षक रूकमणी व डिंपल को महिला थाना में कार्य के लिए पदस्थ किया गया।
महिला अपराध ज्यादा

धार जिला आदिवासी बाहुल्य है। यहां महिलाओं से संबंधित अपराध भी ज्यादा है। खासकर अपहरण, छेड़छाड़ और दहेज प्रताडऩा के केसों की संख्या यहां अधिक रहती है। मुस्कान अभियान में धार जिले में बड़ी संख्या में अपहरण के केसों का निराकरण किया गया। पुलिस ने गुजरात से युवतियों को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलवाया। साथ ही बच्चों को भी दोबारा उनके घर पहुंचाने में श्रेष्ठ कार्य किया। लेकिन मुस्कान अभियान की सफलता में यह बात भी जाहिर है कि यहां बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों की संख्या ज्यादा है। इस महिला थाने की मदद से इस तरह के अपराधों की रोकथाम में त्वरित काम हो सकेगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x82e2ms

Home / Dhar / VIDEO कंट्रोल रूम में शुरू हुआ पहला महिला थाना, पहला अपराध भी दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो