scriptआजादी के 70 साल बाद बनेगा 50 बिस्तर का अस्पताल | Hospital to built in Manawar after effects of Jayas MLA Hiralal Alawa | Patrika News
धार

आजादी के 70 साल बाद बनेगा 50 बिस्तर का अस्पताल

जयस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के प्रयासों के बाद मिली स्वीकृति…

धारMay 24, 2022 / 03:48 pm

Shailendra Sharma

hiralal.jpg

धार. धार जिले के मनावर में आखिरकार अस्पताल बनने का रास्ता साफ हो गया है। मनावर विधायक और जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा के लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद आखिरकार अब प्रदेश के लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग ने 9 करोड़ 51 लाख 21 हजार रुपए से अस्पताल बनाए जाने की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए पूर्व में ही मनावर में सेमल्दा मार्ग पर जगह भी तय कर ली गई है।

 

विधायक ने 2 साल में लिखे 7 पत्र
बता दें कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के वक्त सेमल्दा मार्ग पर जगह देखकर 50 बिस्तरीय अस्पताल खोले जाने की स्वीकृति दी गई थी। तब मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने इसका भूमिपूजन भी किया था लेकिन बाद में कमलनाथ सरकार के गिरने के बाद राजनीतिक उठापठक के चलते अस्पताल के निर्माण का कार्य ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने अस्पताल निर्माण की उम्मीद नहीं छोड़ी और लगातार अस्पताल के निर्माण के लिए प्रयास करते रहे। विधानसभा में प्रश्न उठाया और दो साल में करीब 7 बार पत्र लिखकर सरकार का ध्यान इस ओर खींचा।

 

यह भी पढ़ें

बेटी ने बढ़ाया पिता का मान, फोटोकॉपी दुकान चलाने वाले की बिटिया बनी सिविल जज



विधायक बोले हर गरीब को मिलेगा बेहतर इलाज
विधायक डॉ अलावा ने बताया कि,24 नवम्बर 2019 भवन बनाने के लिये 5 करोड 43.95 लाख रु.की राशि स्वीकृति की गई थी। विधायक डॉ.अलावा के पत्र पर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मनावर का 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन के लिए शासन द्वारा स्वीकृति दी गई थी। भवन निर्माण एजेंसी पी.ई.यू. पी.डब्ल्यू डी. द्वारा प्रस्तुत 50 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल भवन का कान्सेष्ट प्लान अनुमोदित किया गया। उक्त कार्य का नवीन स्थल पर 50 बिस्तरीय निर्माण कार्य की डी.पी.आर.राशि रूपये 9 करोड़ 51 लाख 21 हजार की पी.ई.यू. पी.डब्ल्यू डी. द्वारा प्रस्तुत की गई है। विधयाक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि सिविल अस्पताल बनने के बाद क्षेत्र के सभी लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अलगा लक्ष्य जनता के सहयोग से मनावर में मेडिकल कॉलेज व मनावर को जिला बनाना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो