धर्म-कर्म

क्या आप भी हमेशा जलाते हैं गोल बाती का दीपक, तो अब हो जाएं अलर्ट, वरना गरीबी और बीमारियां कर देंगी परेशान

Deepak Jalane ke Niyam: Light phool batti or long batti during puja: देवी-देवताओं के सामने घी का दीपक, सरासों के तेल या अन्य किसी तेल से दीपक जलाने की परम्परा है। पर क्या आप जानते हैं दीपक जलाने के भी कुछ नियम-कायदे हैं। यदि इनका पालन नहीं किया गया तो यही दीपक घर की बर्बादी का कारण बन जाता है। घर में कंगाली छाती है, पितर नाखुश होते हैं तो पारिवारिक कलेश भी बढ़ते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख जानें दीपक जला रहे हैं तो रखें किन बातों का ध्यान…किन नियमों का करें पालन…

Mar 30, 2023 / 04:04 pm

Sanjana Kumar

Deepak Jalane ke Niyam: Light phool batti or long batti during puja: हिंदु धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ और सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है। देवी-देवताओं के सामने जलाया जाने वाला यह दीपक घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी लाता है। माना जाता है कि देवी-देवता दीपक जलाने से खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। यही नहीं दीपक जलाने से पितर भी खुश होते हैं और परिवार में खुशियों की सौगात का आशीर्वाद देते हैं। माना जाता है कि दीपक जलाने से घर में खुशहाली आती है। देवी-देवताओं के सामने घी का दीपक, सरासों के तेल या अन्य किसी तेल से दीपक जलाने की परम्परा है। पर क्या आप जानते हैं दीपक जलाने के भी कुछ नियम-कायदे हैं। यदि इनका पालन नहीं किया गया तो यही दीपक घर की बर्बादी का कारण बन जाता है। घर में कंगाली छाती है, पितर नाखुश होते हैं तो पारिवारिक कलेश भी बढ़ते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख जानें दीपक जला रहे हैं तो रखें किन बातों का ध्यान…किन नियमों का करें पालन…

आमतौर पर दीपक जलाने के लिए दो तरह की बाती बनाई जाती हैं। एक लंबी तरह की और दूसरी गोल। अगर आप सोचते हैं कि आप गोल बाती से ही काम चला लें, तो आपको बता दें कि आप गलत सोचते हैं। क्योंकि शास्त्रों में दोनों ही बातियों का अलग-अलग महत्व बताया गया है। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते। क्या आप जानते हैं, यदि नहीं तो जरूर पढ़ लें ये लेख…

यहां जलाते हैं लंबी बाती का दीपक
शास्त्रों के मुताबिक यदि आप केवल लंबी बाती का दीपक जलाते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि इस तरह की बाती केवल मां लक्ष्मी, दुर्गा जी, सरस्वती समेत अन्य देवी के पूजन में जलाई जाती है। वहीं कुल देवता के पूजन में, आंवले के पेड़ के नीचे ही लंबी बाती का दीपक जलाया जाना चाहिए। माना जाता है कि मां लक्ष्मी के सामने लंबी बाती का दीपक लगाने से घर-परिवार में धन की वृद्धि होती है। वहीं कुल देवता के सामने लंबी बाती का दीपक जलाने से कुल की वृद्धि होती है। यही नहीं लंबी बाती का दिया जलाने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा, ऐश्वर्य आदि भी समय-समय पर बढ़ता रहता है।

 

यहां भी जलाया जाता है लंबी बाती का दीपक
अमावस्या या अन्य किसी दिन पितरों के लिए दीपक जला रहे हैं, तो भी आपको ध्यान रखना चाहिए कि यह दीपक लंबी बाती वाला ही होना चाहिए। गोल बाती का इस्तेमाल करने से पितर कभी भी खुश नहीं होते और घर में गरीबी आती है। परिवार के सदस्यों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है उनकी तरक्की रुक जाती है। वहीं ऐसा करने से हर सदस्य को किसी न किसी तरह की बीमारियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए ध्यान रखें और पितरों के लिए हमेशा लंबी बाती का दीपक ही जलाना चाहिए।

यहां जलाना चाहिए गोल बाती का दीपक
गोल बाती को फूल बाती भी कहा जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, गोल बाती का दीपक ब्रह्मा जी, इंद्रदेव, शिव जी, विष्णु जी सहित अन्य देवी-देवताओं के सामने जलाना शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे के सामने भी गोल बाती वाला दीपक ही जलाना चाहिए। गोल बाती जलाने से घर में स्थिरता आती हैं। इस बात का ध्यान रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा रहती हैं। इसके अलावा पीपल या फिर वट वृक्ष की पूजा में भी गोल बाती का दीपक ही जलाना चाहिए। इस दौरान भूलकर भी लंबी बाती का दीपक न जलाएं।

ये भी पढ़ें: First Sun Eclipse 2023: जल्द लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इस राशि के लोगों के जीवन में मचाएगा उथल-पुथल

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / क्या आप भी हमेशा जलाते हैं गोल बाती का दीपक, तो अब हो जाएं अलर्ट, वरना गरीबी और बीमारियां कर देंगी परेशान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.