scriptये एक छोटा-सा उपाय रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत | It's a little measure your luck will change overnight | Patrika News
धर्म-कर्म

ये एक छोटा-सा उपाय रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत

यदि आप राशिनुसार मंत्रों का जाप करते हैं, तो ये ऐसे मंत्र है, जो रातों-रात आपकी किस्मत बदल सकते हैं…

Dec 03, 2016 / 07:59 pm

dilip chaturvedi

om

om

जयपुर। मंत्रों में अद्भत शक्ति होती है। यदि आप नियमित रूप से मंत्रों का जाप करते हैं, तो कई छो-मोटी परेशानियां स्वत: ही समाप्त हो जाती है। लेकिन व्यक्ति को वहीं मंत्र जपना चाहिए, जिससे जीवन में पॉजिटिव असर हो। यदि आप राशिनुसार मंत्रों का जाप करते हैं, तो ये ऐसे मंत्र है, जो रातों-रात आपकी किस्मत बदल सकते हैं। यहां कुछ ऐसे ही मंत्रों का जिक्र किया जा रहा है, जो बेहद प्रभावकारी हैं। मंत्रों का जाप सुबह 9 बजे से पहले करेंगे, तभी इनका प्रभाव दिखाई देगा। यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करके कुशे की बैठकी पर बैठकर सूर्य निकलते वक्त जाप करेंगे, तो मंत्र का असर आपके जीवन में बहुत जल्दी दिखाई देगा। इन मंत्रों से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली में ग्रह दोषों का दूर कर अच्छे परिणाम देते हैं। 

दरअसल, मंत्रों के जाप से भगवान खुश होते हैं। उनका आशीर्वाद मिलता है। यदि आप किसी वजह से सुबह जाप करने में असमर्थ हैं, तो शाम को इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। हर व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी का प्रभाव होता है और लगन पर आधारित होता है। मसलन, कुंडली में 12 घर होते हैं। पहले घर में जो नंबर होता है, वही आपकी लगन होती है और उसी ग्रह से संबंधित भगवान का आपके जीवन पर प्रभाव रहता है। लगन कमजोर है, तो आप परेशान रहेंगे। यदि लगन मजबूत और शुभ ग्रहों की दृष्टि है, तो मंत्र का जाप तत्काल प्रभाव दिखाता है। सबसे पहले हम आपको वो मंत्र बताएंगे, जो आप अपने देवता अनुसार पूजा के दौरान मंत्र का उच्चारण करते हुए पूजा करेंगे। 


ये हैं देवताओं के मंत्र…

भगवान गणेश : ओम सिद्धि विनायकाय नम:
मां सरस्वती : ओम सरस्वत्यै नम:
मां लक्ष्मी : ओम महा लक्ष्म्यै नम:
माता दुर्गा: ओम दुर्गाये नम:
भगवान महाविष्णु : ओम श्री विष्णवे नम: या ओम नमो नारायणाय
भगवान कृष्ण: ओम श्री कृष्णाय नम: या ओम नमो भगवते वासुदेवाय
भगवान राम : ओम श्री रामचन्द्राय नम:
भगवान नरसिंह : ओम श्री नरसिंहाय नम:
शिव : ओम नम: शिवाय

इन मंत्रों के अलावा अब जानिए वो मंत्र, जो राशि या लगन के अनुसार जापने का विधान है। यदि आप इन मंत्रों का सही उच्चारण के साथ हर रोज सुबह-शाम एक माला जाप करते हैं, तो इससे बहुत जल्द आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। जीवन में आपको हर कदम में कामयाबी मिलेगी।


राशिनुसार इन मंत्रों का करें जाप…

मेष : ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:
वृषभ : ऊँ गौपालायै उत्तर ध्वजाय नम:
मिथुन : ऊँ क्लीं कृष्णायै नम:
कर्क : ऊँ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम:
सिंह : ऊँ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम:
कन्या : ऊँ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:

तुला : ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम:
वृश्चिक : ऊँ नारायणाय सुरसिंहायै नम:
धनु : ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊध्र्वषंतायै नम:
मकर : ऊँ श्रीं वत्सलायै नम:
कुंभ : श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:
मीन : ऊँ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम:

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / ये एक छोटा-सा उपाय रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो