13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: सिक्सर के साथ संजू सैमसन ने राजस्थान को दिलाई जीत, खेली तूफानी पारी, राजस्थान का प्लेऑफ लगभग पक्का

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 33 गेंदों में 71 रन कूटकर राजस्थान रॉयल्स को शानदार जीत दिला दी। इस जीत ने राजस्थान की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर दी है।

2 min read
Google source verification
Sanju Samson Smashed Fifty against LSG in IPL 2024

IPL 2024, LSG vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 44वें मुकाबले में संजू सैमसन की सुनामी देखने को मिली, जहां उन्होंने ताबड़तोड़ 1 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 71 रन ठोक दिए। यह पारी लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के 76 रनों पर भारी पड़ी और राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने कप्तान केएल राहुल और दीपक हूडा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 196 रन बनाए। 197 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को 2 ओवर में ही सही साबित कर दिया और लखनऊ को दो बड़े झटके दिए। मैच की तीसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को बोल्ट ने बोल्ड मारा तो अगले ओवर में मार्कस स्टॉयनिस संदीप शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल को दीपक हूडा का साथ मिला और दोनों ने टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।

दीपक हूडा ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 7 चौके लगाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने 11 गेंदों पर 11 रन बनाए। आयूष बदोनी ने 13 गेंदों में 18 रन की पारी खेली तो केएल राहुल 48 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में क्रुणाल पंड्या ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए और टीम को 196 तक पहुंचा दिया।

Sanju Samson ने खेली आक्रामक पारी

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही और जोस बटलर के साथ मिलकर यशस्वी जायसवाल ने 60 रन जोड़ लिए। बटलर पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आउट हुए। इसी स्कोर पर जायसवाल भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ रन बानना शुरू किया। रियान पराग 14 रन बनाकर आउट हुए तो ध्रुव जुरेल ने कप्तान का साथ निभाया और दोनों ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू सैमसन और जुरेल ने राजस्थान को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी। सैमसन 33 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे तो ध्रुव जुरेल ने नाबाद 52 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या या शिवम दुबे, टी20 वर्ल्डकप के लिए किस ऑलराउडंर को मिलेगी जगह?

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग