scriptहंसी के पीछे सारे दुख दिल में दबा लेते हैं इन 4 राशियों के लोग! | these Zodiac people not share problems | Patrika News
धर्म-कर्म

हंसी के पीछे सारे दुख दिल में दबा लेते हैं इन 4 राशियों के लोग!

हंसी के पीछे सारे दुख दिल में दबा लेते हैं इन 4 राशियों के लोग!

भोपालMay 14, 2019 / 01:37 pm

Pawan Tiwari

Zodiac

हंसी के पीछे सारे दुख दिल में दबा लेते हैं इन 4 राशियों के लोग!

अक्सर आप लोगों से कहते सुना होगा कि दुख बांटने से कम होता है। ये भी हो सकता है कि शेयर करने से उसका निवारण भी हो जाए। लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो लाख कोशिश करने के बाद भी अपना दुख किसी से शेयर नहीं करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, 12 में से इन चार राशियों के लोग अपनी परेशानी किसी और को नहीं बताते हैं। आइये जानते हैं किस राशि के लोग दूसरे से अपने दुख शेयर नहीं करते हैं…
कर्क राशि : ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के लोग अपनी परेशानी कभी भी किसी से शेयर नहीं करते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही भावुक प्रवृति के होते हैं। इनकी जीवन में जब भी परेशानी आती है, ये लोग अपने स्तर पर ही दूर करने की कोशिश करते हैं।
कन्या राशि : इस राशि के जातक हमेशा सकारात्मक होते हैं। दुख हो या सुख हमेशा हंसते रहते हैं। कहा जाता है कि ये अपनी परेशानी हंसी के पीछे छिपा लेते हैं। इन्हें देखकर कोई ये अंदाजा नहीं लगा सकता कि ये परेशान है कि नहीं।
वृश्चिक राशि : कहा जाता है कि इस राशि के लोग मजबूत इच्छा शक्ति के मालिक होते हैं। ये खुद पर बहुत ही विश्वास करते हैं और बड़ी से बड़ी परेशानियों को धैर्य से दूर कर लेते हैं। ये लोग भी अपनी परेशानी किसी को भी नहीं बताते हैं।
कुंभ : माना जाता है कि इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही गंभीर होते हैं। ये लोग दूसरों की परेशानियों में मदद करने में विश्वास रखते हैं लेकिन खुद की परेशानी अकेले ही दूर करने की कोशिश करते हैं। कहा जाता है कि कई बार इन्हीं कारणों से इनकी परेशानी बहुत बढ़ जाती है।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / हंसी के पीछे सारे दुख दिल में दबा लेते हैं इन 4 राशियों के लोग!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो