scriptDacoit Jagan Gurjar गिरोह से खौफ में लोग, पुलिस ने कहा-जल्द खत्म होगा आतंक | Dacoit Jagan Gurjar terror in dholpur police search operation | Patrika News
धौलपुर

Dacoit Jagan Gurjar गिरोह से खौफ में लोग, पुलिस ने कहा-जल्द खत्म होगा आतंक

Dacoit Jagan Gurjar गिरोह से धौलपुर के बसई डांग क्षेत्र में लोग दहशत में है।

धौलपुरJun 15, 2019 / 03:24 pm

Kamlesh Sharma

Dacoit Jagan Gurjar
धौलपुर। Dacoit Jagan Gurjar गिरोह से धौलपुर (dholpur) के बसई डांग क्षेत्र में लोग दहशत में है। हालांकि पुलिस जगन की तलाश कर रही है। शुक्रवार शाम को बसई डांग थाना इलाके के गांव मुगलपुरा में डैकेत रामविलास गुर्जर व भरत गुर्जर हो गया। बताया जा रहा है कि डकैत गिरोह व पुलिस के बीच फायरिंग भी हुई। पुलिस ने गिरोह को चचोकर घाटी को चारों तरफ से घेर लिया।
वहीं एडीजी गोविंद गुप्ता ने कहा, धौलपुर में (Jagan Gurjar Daku) जगन गुर्जर का जल्द ही खत्म होगा। गुप्ता ने शनिवार को भरतपुर जिले के बयाना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई बार जगन डकैत को गिरफ्तार किया मगर वह कोर्ट से जमानत पर छूट जाता है, जमानत पर बहार आने के बाद फिर से इस डकैत के आतंक मचाने की सूचना मिली है।
उल्लेखनीय है कि बसई डांग थाना इलाके के गांव करन सिंह का पुरा में पूर्व दस्यु जगन गिरोह की ओर से महिलाओं से मारपीट व निर्वस्त्र घुमाने के मामला सामने आया। पुलिस ने गुरूवार को डांग क्षेत्र में तालशी अभियान शुरू किया। इस दौरान गुरूवार रात को पुलिस दल का सामना गांव डाबिर में जगन गिरोह से हो गया।
पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वालों में पूर्व दस्यु जगन, उसका बड़ा भाई लाल सिंह व दो छोटे भाई पप्पू उर्फ पान सिंह व केशव और तीन-चार अन्य शामिल थे। पुलिस और जगन गिरोह के मध्य करीब 70 राउण्ड फायरिंग भी हुई, मौका पाकर गिरोह फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह डांग क्षेत्र में जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में तलाशी अभियान की शुरूआत की।
बाड़ी सदर थाना प्रभारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पुलिस का सामना गांव मुगलपुरा में जगन गिरोह के सदस्य रहे डकैत रामविलास गुर्जर व भरत गुर्जर से हो गया। रामविलास के घाटी में छुपे होने की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों की ओर से दी जा रही है। सूचना पर पुलिस ने घाटी को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से रूक-रूक कर फायरिंग होती रही। पुलिस और रामविलास गिरोह के मध्य रूक रूक कर देर रात तक फायरिंग भी होती रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो