scriptदो पक्षों में मकान को लेकर विवाद , दिन-दहाड़े पथराव और फायरिंग से दहशत | Dispute over house between two parties, terror due to stone pelting an | Patrika News
धौलपुर

दो पक्षों में मकान को लेकर विवाद , दिन-दहाड़े पथराव और फायरिंग से दहशत

धौलपुर. शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में गौरव पथ के पास स्थित रामनगर कॉलोनी में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव हो गया। फायरिंग होने से दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

धौलपुरDec 29, 2023 / 05:53 pm

Naresh

Dispute over house between two parties, terror due to stone pelting and firing in broad daylight

दो पक्षों में मकान को लेकर विवाद , दिन-दहाड़े पथराव और फायरिंग से दहशत

धौलपुर. शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में गौरव पथ के पास स्थित रामनगर कॉलोनी में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव हो गया। फायरिंग होने से दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने प्रकरण में दोनों पक्षों के 7 जनों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रामनगर कॉलोनी में एक मकान को लेकर विवाद है। जिसको लेकर बनवारी और जोगेंद्र पक्ष में झगड़ा चल रहा है। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और फायरिंग हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग और पथराव करने के आरोप लगाए हैं। अचानक हुई घटना से हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पर निहालगंज थाना प्रभारी भोजाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। निहालगंज थाने के जीतू मीना ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिसमें एक पक्ष के बनवारी पुत्र परुषोत्तम गुर्जर, विज्जो उर्फ ब्रजकिशोर पुत्र आदिराम गुर्जर, शिवराम पुत्र रामधार गुर्जर, भूरी सिह पुत्र नाहर सिह गुर्जर निवासी देव का पुरा मौरोली थाना कोतवाली धौलपुर व हाल निवासी रामनगर कॉलोनी धौलपुर को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष से रामप्रकाश पुत्र करतार सिह गुर्जर, श्रीभगवान पुत्र करतार सिह गुर्जर निवासी रामनगर कॉलोनी धौलपुर, जोगेन्द्र पुत्र सुजान सिह गुर्जर निवासी गडी जखौदा बाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी भोजाराम ने बताया कि प्रकरण में एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मकान का लेकर विवाद बताया जा रहा है।

Hindi News/ Dholpur / दो पक्षों में मकान को लेकर विवाद , दिन-दहाड़े पथराव और फायरिंग से दहशत

ट्रेंडिंग वीडियो