scriptपुलिस पहुंची डकैतों के ठिकाने तक | Police reached the whereabouts of the dacoits | Patrika News
धौलपुर

पुलिस पहुंची डकैतों के ठिकाने तक

धौलपुर. पुलिस की ओर से डकैतों की तलाश में डांग में चलाया जा रहा सर्च अभियान रंग लाने लगा है। पुलिस ने डकैत रामविलास, भारत एवं पप्पू के ठिकानों का पता लगा लिया है। पुलिस की दबिश में डकैतों के खाने का सामान व वर्तन बरामद किए है। पुलिस ने डकैतों की तलाश में अभियान जारी बना होने की बात कही है।

धौलपुरApr 01, 2020 / 06:00 pm

Naresh

Police reached the whereabouts of the dacoits

पुलिस पहुंची डकैतों के ठिकाने तक

पुलिस पहुंची डकैतों के ठिकाने तक
-चंबल पर सर्च अभियान
-खाने का सामान, वर्तन बरामद
धौलपुर. पुलिस की ओर से डकैतों की तलाश में डांग में चलाया जा रहा सर्च अभियान रंग लाने लगा है। पुलिस ने डकैत रामविलास, भारत एवं पप्पू के ठिकानों का पता लगा लिया है। पुलिस की दबिश में डकैतों के खाने का सामान व वर्तन बरामद किए है। पुलिस ने डकैतों की तलाश में अभियान जारी बना होने की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि धौलपुर पुलिस जिले में डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए धौलपुर पुलिस ईनामी डकैतों की धरपकड़ के लिए चम्बल के बीहड़ों में सर्च अभियान चला रही है । इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने ईनामी डकैतों रामविलास, भारत व पप्पू की तलाश के लिए सुमन कुमार उप निरीक्षक प्रभारी डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम धौलपुर मय स्टाफ, योगेन्द्र सिंह उप पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाड़ी मय जाप्ता, कैलाश गुर्जर उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बसईडांग मय जाप्ता एवं अनूप सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सैंपऊ मय जाप्ता को चम्बल के बीहड़ों में भेजा गया। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान अतिराज का पुरा के नीचे और चचोखर के ऊपर एक घाटी में पत्थरों के बीच में खाने का सामान आटा, आलू, तेल, नमक, मसाले, अचार, साबुन व कपड़े और बर्तन आदि मिले। जिसके बाद पुलिस दल ने इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी कर गहनता से डकैत रामविलास, भारत आदि की तलाश में सर्च अभियान चलाया। उक्त स्थान पर डकैतों के नहीं मिलने पर संयुक्त टीम ने चचोखर, मंगोलपुरा, अतिराज का पुरा, अतिराज की खिलकारी, भोलापुरा चन्दीलपुरा के जंगलों सहित आस-पास के बीहड़ में भी सर्च ऑपरेशन चलाया।

Home / Dholpur / पुलिस पहुंची डकैतों के ठिकाने तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो