8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना सैम्पल कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मामला आया सामने, जांच में निकला फर्जी

बाड़ी में न 2 दिन पूर्व किला मोहल्ले में बिना सैम्पल कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया था। ठीक ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया। जिसमें बिना सैंपल दिए युवक को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। जब उक्त मामले की जांच की गई तो मामला फर्जी पाया गया है। युवक के पास जो कोरोना संक्रमित मरीजों की लिस्ट डाली गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 5 Jul 2020, 10:52 AM IST

Second case of sample corona positive came out, fake investigation

बिना सैम्पल कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मामला आया सामने, जांच में निकला फर्जी

बिना सैम्पल कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मामला आया सामने, जांच में निकला फर्जी
बाड़ी में न 2 दिन पूर्व किला मोहल्ले में बिना सैम्पल कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया था। ठीक ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया। जिसमें बिना सैंपल दिए युवक को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। जब उक्त मामले की जांच की गई तो मामला फर्जी पाया गया है। युवक के पास जो कोरोना संक्रमित मरीजों की लिस्ट डाली गई है। वह संदिग्ध निकली। ऐसे में जहां युवक पूरे मामले की जांच अब साइबर सेल से कराने की बात कर रहा है। वहीं चिकित्सा महकमे ने पूरे मामले को फर्जी बताया है।
जानकारी के अनुसार शहर के कसाई पाड़ा निवासी और वर्तमान में तुलसी वन रोड के रहने वाले युवक हनीफ कुरैशी पुत्र शरीफ के मोबाइल पर किसी ने एक जांच रिपोर्ट डाली और उसे कोरोना पॉजिटिव बताया। जब उसने लिस्ट को देखा तो लिस्ट में उसका नाम, पिता का नाम और मोबाइल नम्बर सही थे। ऐसे में उसे विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि उसने कोई सैम्पल नहीं दिया था और ना ही वह कभी अस्पताल गया था। ऐसे में सुबह आकर हनीफ कुरैशी ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया और पीएमओ के साथ जिला चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की।
मामले की जब मेडिकल विभाग ने जांच की तो हनीफ के मोबाइल पर जो लिस्ट डाली गई थी, वही ना पूर्ण थी और ना ही विभाग द्वारा जारी की गई। ऐसे में पूरा मामला फर्जी बताया गया है। अब हनीफ कुरैशी का कहना है कि जिसने भी उसके साथ यह घटनाक्रम किया है और उसे मानसिक रूप से आघात पहुंचाया है, वह उसकी साइबर सेल से जांच कराएगा। उसने सोशल मीडिया पर चल रही है इन काटछांट वाली लिस्ट और अफवाहों के मामलों को लेकर जिला कलक्टर से भी कार्यवाही की मांग की है।