न्यूट्रीशन इंडेक्स -
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर 100 ग्राम भुट्टे के दाने लगभग 365 कैलोरी ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसमें 7 प्रतिशत फैट, 18 फीसदी प्रोटीन, 24 फीसदी कार्बोहाइड्रेट और 8 प्रतिशत पोटैशियम होता है। साथ ही इसमें 31 फीसदी मैग्नीशियम, 30 फीसदी विटामिन-बी6 और 15 प्रतिशत आयरन होता है। इसके अलावा यह कैल्शियम, फॉस्फोरस, कैरोटीन, फॉलिक एसिड और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होता है।