शांति पूर्ण तरीके से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी
युवाओं और बच्चो में दिखा उत्साह
Eid Miladunabi celebrated peacefully
डिंडोरी.जिले में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर ईद मिलादुन्नबी शांति व सौहार्द पूर्वक मनाई गई। जिसमें तकरीर वा नात खानी दरूद खानी कुरान खानी की गई। जिसके बाद सलातो सलाम पढ़कर पूरे देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई ।
मुस्लिम समाज के युवाओं और बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया। जिसमें बच्चों ने तरह-तरह के लिबास पहने झंडे हाथ में लेकर दिखाई दिए। साथ ही युवाओ और बच्चों ने झंडो को गाडिय़ों में लेकर नगर भ्रमण किया।
लंगर का हुआ आयोजन
हसनी हुसैनी सोसाइटी एवं अन्य कमेटियों के द्वारा लंगर शरबत अन्य तरह की तबर्रुक बांटते नजर आए और शाम को जामा मस्जिद डिंडोरी में लंगर कराया गया। साथ ही सुबखार मस्जिद में मिलाद का इंतजाम किया गया। जिसमें डिंडोरी जिला के तमाम लोगों ने आकर शिरकत फरमाएं। भारत माता चौक में नौजवानों के द्वारा शाम को लंगर का एहतमाम किया गया है।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद.
समाज के द्वारा बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से उत्साह पूर्वक ईद मिलादुन्नबी मनाई गई। इस दौरान जगह जगज पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त रही।
ऑटो से शहर का लिया जायजा
डिंडोरी.ईद मिलादुन्नबी के अवशर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह सहित एस डी ओ पी गोठरिया और यातायात प्रभारी राहुल तिवारी ने ऑटो में बैठ कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे चप्पे में पुलिस बल तैनात रहा।
Hindi News/ Dindori / शांति पूर्ण तरीके से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी