scriptउपसंचालक कृषि को कारण बताओ नोटिस | Show cause notice to Deputy Director Agriculture | Patrika News
डिंडोरी

उपसंचालक कृषि को कारण बताओ नोटिस

कृषि एवं संबंधित विभागों के कार्यो की कलेक्टर ने की समीक्षा

डिंडोरीJun 14, 2019 / 09:58 pm

Rajkumar yadav

Show cause notice to Deputy Director Agriculture

Show cause notice to Deputy Director Agriculture

डिंडोरी। कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने उप संचालक को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उप संचालक को उक्त नोटिस विभागीय कार्यो में लापरवाही बरतने के कारण दिया गया है। कलेक्टर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान कृषि विभाग द्वारा विभागीय कार्यो में लापरवाही बरतने को गंभीरता से लेते हुए उक्त कार्यवाही की है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिलीप कुमार यादव, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर सराठे सहित उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, मत्स्य विभाग एवं पश ुचिकित्सा सेवाएं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि जिले मे किसानों को उन्नत तकनीकि से खेती करने की विधि के बारे में बताया जाए। जिलें में खरीफ फसल की बुवाई के संबंध में नियमित रूप से जानकारी अपडेट करें। उन्होने कहा कि किसानों को खाद, बीज एवं उर्वरक का वितरण नियमित रूप से करे। कृषि विभाग का अमला नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र के किसानों के संपर्क में रहेगा। जिससे किसानों को फसलों की पैदावार एवं देखभाल के संबंध में समय-समय पर सलाह व परामर्श दिया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के खेतो की मिट्टी का भी परीक्षण करें। मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर किसानों को उनकी भूमि की उर्वरता क्षमता बढाने एवं फसल लगाने की सलाह दे। कलेक्टर ने कहा कि किसानो को बीज का वितरण कर दिया जाए और बीज वितरण की रोजाना की रिपोर्ट अपडेट करे। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में कृिष विभाग, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, मत्स्य विभाग और पशुचिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने विभागीय अमले को निर्देश दिए कि हितग्राहियों का चयन कर उन्हे शासन की योजनाओं से लाभान्वित करे।

Home / Dindori / उपसंचालक कृषि को कारण बताओ नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो