script75 साल बाद बर्फ में दबा मिला कपल का शव, शरीर पर कपड़े और जूते | Body of couple found in snow after 75 years | Patrika News
दुनिया अजब गजब

75 साल बाद बर्फ में दबा मिला कपल का शव, शरीर पर कपड़े और जूते

इसे एक इत्तेफाक ही कहेंगे कि 75 साल पहले जिस कपल की मौत हुई उसका शव कपड़ों और जूतों सहित बर्फ में दबा हुआ मिला

Jul 20, 2017 / 01:11 pm

अमनप्रीत कौर

body found after 75 years

body found after 75 years

नई दिल्ली। इसे एक इत्तेफाक ही कहेंगे कि 75 साल पहले जिस कपल की मौत हुई उसका शव कपड़ों और जूतों सहित बर्फ में दबा हुआ मिला। स्विटजरलैंड के ग्लेशियर के बीच एक महिला और पुरुष का शव मिला है। लगभग 8500 फीट की ऊंचाई पर सैनप्लेरोन ग्लेशियर पर मिले शव के ऊपर अभी भी कपड़े पड़े हुए हैं। बर्फ की वजह से दोनों के शव आज भी सुरक्षित हैं।

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि स्विटजरलैंड में 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक स्की लिफ्ट कंपनी के एक कर्मचारी ने दोनों शव को देखा और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आस पास मिले दोनों शवों को निकाला और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि शव के पास से बैकपैक, डिब्बे, किताब, घड़ी और जूते भी बरामद किए गए हैं। तो वहीं यह जगह रिसॉर्ट लेस डायबलर्ट्स और स्की रिसॉर्ट के काफी करीब है। हालांकि पुलिस ने अब तक दोनों लोगों की पहचान उजागर नहीं की है। उनका कहना है कि इसके लिए डीएनए टेस्ट कराए जाएंगे।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि ये लोग 1942 में गायब हुए मार्सिलीन और फ्रैन्सीन डुमोलिन हो सकते हैं जो 1942 में गायब हो गए थे। दोनों अपनी मौत के बाद सात बच्चे पीछे छोड़ गए थे। तो वहीं एक स्थानीय अखबार ने कपल की 79 वर्षीय बेटी से बातचीत की भी बात कही है।

Home / Duniya Ajab Gajab / 75 साल बाद बर्फ में दबा मिला कपल का शव, शरीर पर कपड़े और जूते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो